खूबसूरत एक्ट्रेस ने 15 साल किया बाॅलीवुड पर राज, फिर सिर मुंडाकर बन गईं साध्वी

<p>करियर के पीक पर बरखा मदान ने झटके में ग्लैमर की चमचमाती दुनिया को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं बरखा मदान ने एक्टिंग छोड़ी और सारी खूबसूरती ताक पर रख दी। फिर सिर मुंडाकर बौद्ध साध्वी बन गईं। अब बरखा मदान बौद्ध मठ में रहती हैं और धर्म का प्रचार-प्रसार करती नजर आती हैं।</p>

खूबसूरत एक्ट्रेस ने 15 साल किया बाॅलीवुड पर राज, फिर सिर मुंडाकर बन गईं साध्वी
16-02-2024 - 10:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

साल 1994 बॉलीवुड के लिए बेहद खास रहा है। इसी साल बॉलीवुड की 2 मॉडल्स ने नामचीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स में जीतकर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया था। साल 1994 में ‘ऐश्वर्या राय’ मिस वर्ल्ड बनीं थीं और ‘सुष्मिता सेन’ ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इसी साल 1 और खूबसूरत हसीना ने भी अपनी ब्यूटी से बड़ी-बड़ी सुंदरियों के सिंहासन हिला दिए थे। 1994 में मिस ब्यूटी पेजेंट में मिस टूरिस्ट का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस ‘बरखा मदान’ ने भी खूब लाइम लाइट बटोरी थी। इस कॉम्पटीशन में अपनी खूबसूरती से परचम लहराने वाली एक्ट्रेस बरखा ने साल 1996 ‘अक्षय कुमार’ के साथ फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ से बॉलीवुड डेब्यू भी किया था। इसके बाद 11 से ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर करीब 15 साल तक राज करती रहीं। लेकिन करियर के पीक पर बरखा मदान ने छटके में ग्लैमर की चमचमाती दुनिया को अलविदा कह दिया। इतना ही नहीं बरखा मदान ने एक्टिंग छोड़ी और सारी खूबसूरती ताक पर रख दी। फिर सिर मुंडाकर बौद्ध साध्वी बन गईं। अब बरखा मदान बौद्ध मठ में रहती हैं और धर्म का प्रचार-प्रसार करती नजर आती हैं।
बरखा ने 90 के शुरुआती दशक में ऑडिशन देने शुरू कर दिए। फिर साल आया 1994 का और बरखा की किस्मत ने उनका दरवाजा खटखटाया। मिस इंडिया पेजेंट में बरखा मदान ने भी हिस्सा लिया। इसी पेजेंट में ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन भी शामिल हुईं थीं। इन दोनों खूबसूरत हसीनाओं को भी टक्कर देकर बरखा मदान ने इस प्रतियोगिता में मिस टूरिज्म का खिताब जीता।
1994 में मिस पेजेंट प्रतियोगिता के बाद बरखा स्टार बन गईं और तमाम विज्ञापनों के लिए ऑफर्स आने लगे। देखते ही देखते बरखा के हिस्से में फिल्म भी आ गिरी। डायरेक्टर श्उमेश मेहराश् (न्उमेी डमीतं) ने बरखा मदान को अपनी फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में कास्ट कर लिया।
इस फिल्म में ‘अक्षय कुमार’ और ‘रेखा’ भी लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म के जरिए बरखा मदान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद बरखा मदान को साल 1999 में 1 और फिल्म हाथ लगी। इस फिल्म का नाम था ‘तेरा मेरा प्यार’।
इस फिल्म के बाद बरखा मदान ने टेलीविजन की दुनिया में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। साल 1999 में शुरू हुआ सीरियल ‘सुरंग: द क्लू’ सीरियल में भी बरखा मदान ने दमदार एक्टिंग कर वाहवाही लूटी। टीवी सीरीयल्स की दुनिया में भी बरखा मदान ने काफी नाम कमाया। 
साल 2001 में बरखा मदान ने ‘स्सससससस...कोई है’ नाम के सीरियल में लोगों को खूब डराया। इसके बाद करीब 11 फिल्में और सीरीयल्स में काम करती रहीं। बरखा मदान ने करीब 15 साल तक अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की दम पर राज किया। 
फिर बरखा का मन अचानक ग्लैमर की दुनिया से भर गया। साल 2012 में बरखा मदान ने अपने करियर के पीक पर ग्लैमर की इस चमचमाती दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहने का फैसला ले लिया। बरखा मदान ने इसी साल बौद्ध धर्म की साध्वी बनने का फैसला लिया। अपने खूबसूरत और लहराते बालों को मुंडवाकर बरखा मदान ने 1 साध्वी की जिंदगी शुरू कर दी। अब राधिका मदान बौद्ध मठ में रहती हैं और धर्म का प्रचार-प्रसार करती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।