उत्कृष्ट ! 'मेक इन इंडिया ' के उत्साहपूर्ण परिणाम से गदगद पीएम के मुँह से निकला ; HAL को 26,500 करोड़ रुपये की हुई आय
<p>केंद्र सरकार की दूर आगामी नीतियां का असर भारतीय सरकारी कंपनियां पर दिखाई पड़ा रहा है। इसका ताजा उदाहरण भारत की रक्षा क्षेत्र में काम करने वाली सबसे कपंनी बनी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने 2022 में जबरदस्त कमाई की है। HAL ने समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 26,500 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की है, जो कि कंपनी का अब तक का उच्चतर स्तर है और बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 8 फीसदी की बढ़ोतरी है।</p>
पीएम ने HAL को दी बधाई
HAL द्वारा समाप्त हुए वित्तीय 2022-23 में 26,500 करोड़ रुपये की परिचालन आय दर्ज की है, जो कि कंपनी का अब तक का उच्चतर स्तर है और बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 8 फीसदी की बढ़ोतरी है। HAL द्वारा समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में जबदरस्त कमाई से केंद्र सरकार गदगद है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने HAL के लोगों को बधाई दी है।
यह बढ़ोतरी 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्कृष्ट! भारत की प्रतिभा और 'मेक इन इंडिया' के प्रति उत्साह की स्पष्ट अभिव्यक्ति। यह यह भी दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र में सुधार अच्छे परिणाम दे रहे हैं। हमारी सरकार भारत को एक रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करती रहेगी।
HAL के अध्यक्ष अनंतकृष्णन ने कहा
इस मौके पर एचएएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सी बी अनंतकृष्णन ने कहा कि भू-राजनीतिक स्थितियों के कारण आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान की चुनौतियों के बावजूद, कंपनी शीर्ष पंक्ति में लक्षित वृद्धि हासिल कर सकी। यह स्वदेशीकरण पर बढ़ते जोर और उपलब्ध इन्वेंट्री के साथ संभव था। लगभग 25,000 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ एचएएल के नकदी प्रवाह में काफी सुधार हुआ है। बयान में कहा गया है कि 2022-23 के दौरान विभिन्न रक्षा ग्राहकों से राशि प्राप्त की गई थी।
What's Your Reaction?