शराब घोटालाः मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे AAP नेता
<p>दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो सप्ताह यानी 17 अप्रैल तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने पर सीबीआई ने सिसोदिया को अदालत के समक्ष पेश किया था।</p>
इससे पहले 20 मार्च को भी अदालत ने बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत की अवधि। 31 मार्च को अदालत ने इसी मामले में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 26 फरवरी को सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था । ईडी के मनी लांड्रिंग मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं।
मनीष सिसोदिया पर क्या हैं आरोप?
सिसोदिया पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझ कर दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान जोड़े जिससे कुछ शराब कारोबारियों को नाजायज लाभ हुआ। आरोप है कि यह प्रावधान एलजी के अप्रूवल के बाद जोड़े गए थे। इसी के अलावा इस भ्रष्टाचार को जिन मोबाइल फोन के जरिए अंजाम दिया गया, उन्हें तोड़ने का भी आरोप है।
What's Your Reaction?