Aaj ka Mausam : फतेहपुर का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, हाड़ जमा रही सर्दी

<p><em><strong>Aaj ka Mausam :&nbsp;इस दौरान पेड़ों पर बर्फ जम गई। इसके अलावा चूरू का पारा, पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर भी सबसे ज्यादा ठंडे रहे।</strong></em></p>

Aaj ka Mausam : फतेहपुर का तापमान माइनस 1.7 डिग्री, हाड़ जमा रही सर्दी
28-12-2022 - 11:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तरी हवाओं के असर और पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में अब सर्दी का अहसास लगातार हावी है। इसका सबसे ज्यादा शेखावाटी समेत माउंट आबू, बीकानेर, श्रीगंगानगर में देखने को मिल रहा है। सर्दी के प्रकोप के चलते यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू, चूरू, सीकर, फतेहपुर, पिलानी में बीते तीन दिन से हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है।
पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है। सोमवार रात को फतेहपुर का पारा माइनस 1.7, माउंट आबू का न्यूनतम तापमान डिग्री माइनस 0.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पेड़ों पर बर्फ जम गई। इसके अलावा चूरू का पारा, पिलानी, सीकर, श्रीगंगानगर, बीकानेर भी सबसे ज्यादा ठंडे रहे।
जयपुर में मंगलवार सुबह तेज सर्दी रही साथ ही ठंडी हवाओ का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से सीजन मे सबसे कम पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। आज भी दिनभर ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। चूरू का पारा 0.5, सीकर का पारा 1.5, भीलवाड़ा का 3.8, बीकानेर का 3.9, जयपुर और जैसलमेर का पारा 6.8 दर्ज किया गया।
कोहरे और शीतलहर का असर
मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक गुरूवार तक सीकर, चूरू, झंुझनंू, चूरू जिले के अलावा बीकानेर में भी शीतलहर का असर जारी रहेगा। गंगानगर में घना कोहरा छाने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट के आसार हैं। फिलहाल अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत या औसत से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।