सावधान दिल्ली ! हथिनी कुंड से आ रहा ढाई लाख क्यूसेक पानी

<p><em><strong>पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश को देखते हुए हथिनीकुंड बैराज में भारी मात्रा में पानी पहुंचा है। यहां से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में एक बार फिर उफान दिख रहा है। रविवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर पहुंचने का पूर्वानुमान है। इसकी संभावना को देखते हुए शासन ने निचले इलाकों में मुनादी करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है।</strong></em></p>

सावधान दिल्ली ! हथिनी कुंड से आ रहा ढाई लाख क्यूसेक पानी
23-07-2023 - 10:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली-एनसीआर में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है। हथनीकुंड बैराज से भारी मात्रा पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में अलर्ट जारी किया गया है। 21 जुलाई को यमुना का पानी खतरे के निशान को पार कर रहा था। शनिवार 22 जुलाई को दोपहर 3 बजे यमुना का जलस्तर गिरकर 205।17 मीटर हो गया है, लेकिन देर शाम के बाद यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की आशंका जताई गई है।
बैराज में पहुंचा बेहिसाब पानी
मौसम विभाग के अलर्ट और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश को देखते हुए हथनीकुंड बैराज में भारी मात्रा में पानी पहुंचा है। यहां से पानी छोड़े जाने से यमुना नदी में एक बार फिर उफान दिख रहा है। रविवार शाम तक यमुना का जलस्तर 206.70 मीटर पहुंचने का पूर्वानुमान। इसकी संभावना को देखते हुए शासन ने निचले इलाकों में मुनादी करना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को तटवर्ती इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
हथिनीकुंड से कब-कितना पानी छोड़ा
हथिनी कुंड बैराज से शनिवार सुबह 9 बजे 1 लाख 47 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो 10 बजे बढ़कर 2 लाख 9 हजार क्यूसेक और 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक हो गया। यदि पूरे दिन पानी छोड़ने की रफ्तार यही रही तो अगले 24 से 48 घंटे में दिल्ली में यमुना खतरे के निशान (205.33 मीचर) को पार कर सकती है। इसके बाद राजधानी में फिर से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
हिंडन नदी में भी उफान
इसके पहले भी यमुना के उफनाने से दिल्ली के हालात बिगड़ चुके हैं। कई इलाकों में पानी भर जाने से आवागमन ठप हो गया था। इधर एक बार यूपी के सहारनपुर से गाजियाबाद के रास्ते नोएडा जाने वाली हिंडन नदी भी उफान पर है। हिंडन नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। इससे गाजियाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। कई कॉलोनियों में पानी भर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।