मॉनसून हुआ विदा.. लेकिन अब, ला नीना के असर से बढ़ सकती है ठंड..!
देश में मानसून अब विदाई की ओर है और मौसम जल्द ही सर्दियों का रुख करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 15 सितंबर तक देश के कई हिस्सों से मानसून वापस हो चुका है। अब..ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार की सर्दियां सामान्य से ज्यादा ठंडी होंगी..?
नयी दिल्ली। देश में मानसून अब विदाई की ओर है और मौसम जल्द ही सर्दियों का रुख करेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि 15 सितंबर तक देश के कई हिस्सों से मानसून वापस हो चुका है। अब..ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या इस बार की सर्दियां सामान्य से ज्यादा ठंडी होंगी?
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल ला नीना नामक जलवायु घटना का असर देखने को मिल सकता है, जिसके कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने की संभावना है।
क्या है ला नीना?
ला नीना को एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) चक्र का ‘शीत चरण’ कहा जाता है। इसमें भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर का समुद्र सतह तापमान सामान्य से असामान्य रूप से ठंडा हो जाता है। इसके विपरीत, एल नीनो के दौरान यही क्षेत्र असामान्य रूप से गर्म हो जाता है।
प्रशांत समुद्री पर्यावरण प्रयोगशाला (PMEL) के अनुसार, ला नीना का असर वैश्विक मौसम पर पड़ता है और यह अक्सर सर्दियों के मौसम में सक्रिय रहती है। ऐतिहासिक रूप से, इसका जुड़ाव क्रिसमस सीजन से भी माना जाता है क्योंकि यह घटना अक्सर उसी समय के आसपास घटित होती है।
What's Your Reaction?