दिल्ली एम्स में लगी भीषण आग,तुरंत मौके पर पहुंची आठ दमकल गाड़ियां ,सभी मरीज सुरक्षित 

<p>Delhi AIIMS Fire:&nbsp;राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को भीषण आग लग गई है। आग लगने से वार्ड के अंदर मरीजों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं, आनन-फानन में दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।आग इतनी भीषण लगी है कि धुएं का गुब्बार ऊपर तक उठता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>

दिल्ली एम्स में लगी भीषण आग,तुरंत मौके पर पहुंची आठ दमकल गाड़ियां ,सभी मरीज सुरक्षित 
07-08-2023 - 03:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सूचना मिल रही है सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग करीब 11 बजकर 54 मिनट पर लगी।

मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट किया 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड के ऊपर स्थित एंडोस्कोपी कक्ष में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होने कहा सभी मरीजों को वार्ड से निकालकर दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट कर दिया गया है।

2019 एयर 2021 में भी लग चुकी है आग

बता दें कि इससे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 21 जून 2021 को आग लग गई थी। उस समय आग एम्स के गेट नंबर दो के करीब कन्वर्जन ब्लाक की 9वीं मंजिल में रात के करीब दस बजे लगी थी। सूचना पर करीब 26 दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची थी। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू फाया था। इस भीषण आग से स्पेशल कोरोना लैब में रखे सैंपल जलकर खाक हो गए थे। इसके अलावा साल 2019 में एम्स के इमरजेंसी वार्ड में आग लग गई थी। ये आग एम्स बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लगी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।