राहुल गांधी की सदस्यता हुई बहाल, आज से संसद कारवाही में ले सकते हैं भाग
<p>कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता आज सोमवार को बहाल हो गई है। जानकारी मिल रही है कि लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।</p>
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की दी गई है। साथ ही जानकारी मिल रही है कि लोकसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाली की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आज संसद की कार्यवाही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाग लेंगे और विरोधियों पर जमकर निशाना साधेंगे।
मार्च में रद्द हुई थी सदस्यता
केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मार्च 2023 में रद्द कर दी गई थी। उन्हें मोदी सरनेम मामले में गुजरात के सूरत की कोर्ट ने दोषी ठहराया था, जिसके बाद दो साल की सजा होने के कारण संसद से उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई थी।
वहीं चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने का फैसला दिया था। उसके बाद से ही यह स्पष्ट हो गया था कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता जल्द ही बहाल होगी और वही हुआ। सोमवार को राहुल गांधी की संसद की सदस्यता दुबारा बहाल कर दी गई।
What's Your Reaction?