सफलता पर फिल्म 'हनुमान' ने जीता दर्शकों का दिल....निर्माता ने राममंदिर के लिए भेजे 14.25 लाख रूपये !! Video
<p>दक्षिण भारतीय फिल्म 'हनुमान' को दर्शकों ने फिल्म को इतना पसंद किया कि सिनेमाघर 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठे। और सिनेमाघर ,सिनेमाघर न होकर मंदिर सा प्रतीत हो रहा था। सामने की सीट से लेकर आखिरी सीट तक दर्शकों ने फिल्म की खूब तालियां बजाईं,जयकारे और नारे लगाए। फिल्म के समीक्षकों ने भी फिल्म को खूब सराहा। </p> <p><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1705147528hanuman_film.png" style="height:499px; width:373px" /></p>
दक्षिण भारतीय फिल्म 'हनुमान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने धमाल मचा दिया। फिल्म के प्रीमियर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। 'हनुमान' को देखने आए दर्शकों ने फिल्म को इतना पसंद किया कि सिनेमाघर 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठे। सामने की सीट से लेकर आखिरी सीट तक दर्शकों ने फिल्म की खूब तालियां बजाईं और नारे लगाए। <
/p>'Jai Shree Ram' tsunami in theaters as #Hanuman gets super response.
Director Prasanth Varma refused to call his movie a mythology & said that it is Bharat's itihasa (History)
Every ticket purchased gives Rs 5 to Shri Ram Mandirpic.twitter.com/dWAHYRiE0k— Megh Updates ????™ (@MeghUpdates) January 12, 2024
सोशल मीडिया पर 'हनुमान' को लेकर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, वे फिल्म के ओपनिंग डे के स्क्रीनिंग के हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही फिल्म समाप्त होती है, दर्शक 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने सिनेमाघरों से वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "'हनुमान' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, सिनेमाघरों में पहुंची 'जय श्री राम' की सुनामी। " फिल्म की टीम ने कहा था की वे हर टिकट के मूल्य से पांच रुपये राम मंदिर के लिए दान करेंगे। जैसा कि वादा किया गया था, "हनुमान " टीम ने अयोध्या राम मंदिर के लिए बुक किए गए प्रत्येक टिकट से 5/- का दान दिया। कुल राशि 14,25,810/- राममंदिर को दी गयी।
What's Your Reaction?