मोबाइल फोन चार्ज पर लगाकर सोई, नींद में ही लगा करंट, हुई मौत
NULL
कई लोग ऐसे होते हैं जो रात को मोबाइल फोन चार्ज पर लगा देते हैं और फिर मस्त नींद सो जाते हैं। कई ऐसे होते हैं जो कई कई घंटों अपने फोन को चार्ज पर लगा ही रहने देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो एक चौंकाने वाली खबर आपको जरूर पढऩी चाहिए। एक 17 साल की लडक़ी रात को अपना मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो गई थी। लेकिन उसके बाद वो कभी नहीं उठी। उसकी मौत ही हो गई।
मिरर की खबर के मुताबिक, यह मामला कंबोडिया का है। यहां एक लडक़ी खोर्न सेरे पोव मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाने के बाद उसके ऊपर सो गई थी। इसके बाद उसे इलेक्ट्रिक शॉक लग गया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
नहाने के बाद लेटी थी बेड पर
बताया गया कि खोर्न सेरे नहाने के बाद बेड पर लेट गई थी। उसने बेड पर ही अपना मोबाइल के चार्जर को बिजली के प्लग से कनेक्ट किया और फोन चार्ज करने लगीं। जिस वक्त वो यह सब कर रही थी। उनके मोबाइल का टॉर्च ऑन था। चार्जिंग पर फोन लगाकर वो सो गईं। इसके बाद उन्हें बिजली का झटका लगा। इसी के कारण उनकी मौत हो गई।
What's Your Reaction?