फैंस के लिए बुरी खबर ! शाहरुख़ खान शूटिंग के दौरान हुए घायल, करवानी पड़ी नाक की सर्जरी
<p>अभिनेता शाहरुख़ खान इन दिनों अमेरिका में अपनी आने वाली फिल्म की शूट कर रहे थे। जहा शूट के दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गयी और वो चोटिल हो गए। उस के बाद उन्हें भारत लौटना पड़ा। डॉक्टर्स के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। लगातार बहते खून को रोकने के लिए शाहरुख की छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी।</p>
बॉलीवुड बादशाह हादसे का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यूएस में शाहरुख खान अपने अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे कि तभी उनके नाक पर चोट लग गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान की नाक से खून बहने के कारण अस्पताल ले जाया गया और रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी करवाई गई है। अलग अलग न्यूज रिपोर्ट की मानें तो, जब यह हादसा तब हुआ, जब शाहरुख एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स में थे। डॉक्टरों ने उनकी टीम को यह भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है और यह मामूली चोट है।लॉस एंजेलिस के सेट पर हादसे के बाद अब किंग खान वापिस इंडिया आ गए हैं और चोट से रिकवर कर रहे हैं।
ऑपरेशन के बाद शाहरुख के नाक पर बैंडेज बंधा दिख रहा था। शाहरुख इंडिया लौट आए हैं और अपनी चोट से उबर रहे हैं। अभी तक शाहरुख की टीम ने उनके इस हादसे को लेकर कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अभी तक शाहरुख की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं दी गई है। ये खबर सुनकर शाहरुख के फैंस काफी दुखी हो रहे हैं और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की काम ना कर रहे हैं।
बता दें कि इसी साल उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।अब फैंस शाहरुख की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर इसी महीने रिलीज किया जाएगा। शाहरुख की इस फिल्म को एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। वहीं रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही शाहरुख के पास राजकुमार हीरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं।
What's Your Reaction?