Virat Kohli vs Gautam Gambhir : सामने आया झगड़ा ,आखिर किस बात पर भिड़े थे विराट कोहली और गंभीर जानिए दोनों बातचीत
<p><em><strong>Virat and Gambhir Fight :</strong> दिल्ली के दो धुरंधरों विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच की कड़वाहट से शायद हर क्रिकेटप्रेमी वाकिफ होगा पर बीच मैदान पर आईपीएल मैच के बाद हुई लड़ाई से एक बार फिर जगजाहिर हो गया कि एक दूसरे के लिए दोनों के मन में कितनी कड़वाहट है। टीवी पर पूरी दुनिया में देखी गयी इस लड़ाई में दोनों ने जमकर गालियां भी दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच सोमवार की रात हुए मैच के दौरान हुई इस झड़प की शुरुआत कहां से हुई, इसे लेकर वहां मौजूद लोगों के अलग-अलग मत हैं । कुछ इसे बचपना कह रहे हैं तो कुछ लोगों को इस प्रतिद्वंद्विता में मसाला मिल रहा है जबकि कुछ का मानना है कि ‘जेंटलमैन गेम ’ में इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिये।</em></p>
आखिर हुआ क्या था मैदान में ,प्रत्यक्षदर्शी की ज़ुबानी
एक टीम में शामिल प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘आपने टीवी पर देखा कि काइल मायर्स और कोहली मैच के बाद कुछ देर तक साथ चल रहे हैं। मायर्स ने कोहली से पूछा कि वह उन्हें लगातार गालियां क्यो दे रहे थे तब कोहली ने कहा कि वह (मायर्स) उन्हें घूर क्यो रहा था। इससे पहले अमित मिश्रा ने अंपायर से शिकायत की थी कि विराट दसवें नंबर के बल्लेबाज नवीनुल हक को लगातार गालियां दे रहे हैं।’
प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘‘गौतम को लगा कि हालात बिगड़ जायेंगे तो उसने मायर्स को वहां से खींच लिया और कहा कि बात मत करो । तब विराट ने कुछ कहा । इसके बाद तीखी बहस हुई जो बचकाना थी ।’’ उन्होंने कहा,
‘‘गौतम: क्या बोल रहा है बोल ।
विराट: मैने आपको कुछ बोला ही नहीं , आप क्यो घुस रहे हो ।
गौतम: तूने अगर मेरे प्लेयर को बोला है तो मतलब तूने मेरी फैमिली को गाली दिया है।
विराट: तो आप अपनी फैमिली को संभालकर रखिये ।’’
गंभीर : अब तू मुझे सिखायेगा ? इसके बाद दोनों को अलग किया गया।’’
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों का ही बर्ताव बचकाना था।
पहले भी हो चुकी है झड़प
इससे पहले 2013 में भी आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान दोनों में झड़प हुई थी । कोहली उस समय सुपरस्टार बनने की राह पर थे जबकि गंभीर केकेआर के कप्तान थे। गंभीर आज भी उतने ही आक्रामक हैं और टीवी विशेषज्ञ भी हैं । इसके अलावा लखनऊ के मेंटोर या रिमोट कंट्रोल कप्तान हैं । वहीं कोहली आरसीबी की धुरी हैं।
भारत के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा ,‘‘ दोनों के आपसी संबंध काफी पेचीदा हैं । गौतम बुरा इंसान नहीं है लेकिन उससे निपटना कठिन है । उसे चिन्नास्वामी स्टेडियम पर विराट का नाम ले रहे दर्शकों को मुंह पर ऊंगली रखने का इशारा नहीं करना चाहिये था।’’
कोहली के ट्विटर पर अकेले 55.4 मिलियन फॉलोअर हैं जबकि भाजपा सांसद गंभीर के 12.5 मिलियन फॉअर हैं । दोनों के प्रशंसक अब एक दूसरे के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं । कुल मिलाकर यह ऐसी घटना है जिसे भारतीय क्रिकेटप्रेमी याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि इसमें किसी का आचरण काबिले तारीफ नहीं रहा।
गौरतलब है कि कोहली और गंभीर ने आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का अपराध स्वीकार कर लिया है और उन पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। लखनऊ के गेंदबाज नवीन उल हक पर भी उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
What's Your Reaction?