कार्यकर्ताओं में जोश भरने रामपुर पहुंची जयाप्रदा , कहा आज़म खान बौखलाए हुए हैं
<p><em><strong>यू.पी निकाय चुनाव 2023:</strong> प्रथम चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा ने शहर में रोड शो किया। रामपुर पहुंची जया प्रदा का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वो रोड शो के दौरान वे शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरीं और भाजपा की प्रत्याशी मसर्रत मुजीब को समर्थन देने की अपील की। </em></p>
डबल इंजन की सरकार है प्रतिबद्ध :जया प्रदा
पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मसर्रत मुजीब के लिए रामपुर में भाजपा के कई नेताओं ने ताकत झोंकी। नारेबाजी और फूल बरसाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से जया प्रदा, पार्टी उम्मीदवार और जिले के अन्य भाजपा नेता खुले वाहन में गुजरे। इस दौरान जया प्रदा ने कार्यकर्ताओं से मनोबल ऊंचा रखने को कहा।प्रदेश की तत्कालीन सर्कार के लिए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश-प्रदेश के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।
'राजीव गाँधी के शव का एक टुकड़ा नहीं मिला...',फिर दे दिया आजम खान ने सियासी बवाल मचाने वाला बयान
आज़म खान हैं बौखलाए हुए :जयाप्रदा
फिल्म अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में रामपुर से उम्मीदवार मसर्रत मुजीब उनकी बहन जैसी हैं। वे उन्हें चुनाव जिताने के लिए आई हैं और आम लोगों से उनका समर्थन की अपील कर रही हैं। सपा नेता आजम खान के बारे उन्होंने कहा कि वो अपनी जनसभाओं में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। आजम बौखला गए हैं। इसके पहले भी जाया प्रदा ने आज़म खान पर निशाना साधते हुए कहा था कि आज़म ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया और गरीब लोगों की आह लगी है,इसलिए वो आज पद के बगैर बैठा है।
आखिर रद्द हो गई आजम खान की उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता
बता दें कि आज़म खान अपनी पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान गाँधी परिवार के लिए कुछ अभद्र भाषा वाली विवादस्पद बातें बोल गए जिस कारण वे फिर से विवादों में आ गए।
What's Your Reaction?