सोना या ज्वैलरी प्रेमियों ले लिये ज़रूरी सूचना, नये वित्त वर्ष से बिना हॉलमार्क की ज्वैलरी होगी अमान्य 

<p>यह खबर आपके काम की है। अगर आप 31 मार्च के बाद सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि नये वित्त वर्ष यानी 1 अप्रेल से&nbsp;2023 से बिना हॉलमार्क की ज्वैलरी (Jewellery without Hallmark) मान्य नहीं होगी। फेक ज्वैलरी की ब्रिकी को रोकने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। &nbsp;</p>

सोना या ज्वैलरी प्रेमियों ले लिये ज़रूरी सूचना, नये वित्त वर्ष से बिना हॉलमार्क की ज्वैलरी होगी अमान्य 
05-03-2023 - 01:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जी हां केंद्र सरकार ने सोने की ज्वैलरी खरीदने के नियम में बड़ा बदलाव किया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय (Consumers Affairs Ministry) ने जानकारी दी है कि 31 मार्च के बाद हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) के बिना कोई भी ज्वैलर सोने के गहने नहीं बेच  पाएगा। 

अब 6 नंबर के अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य
उपभोक्ता मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला 4 और 6 डिजिट हॉलमार्किंग की कंफ्यूजन को लेकर लिया गया है। दरअसल लोग 4 और 6 अंक यानी 2 अलग-अलग हॉलमार्क को लेकर भ्रमित हो रहे थे। अब हॉलमार्क की लिखने की शैली में भी बदलाव किया गया है। नये नियम के मुताबिक अब 6 नंबर के अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके बिना अब सोने की ज्वैलरी बेचना मान्य नहीं होगा। इसके साथ ही मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अब चार डिजिट वाले हॉलमार्क भी पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। गौरतलब है कि देश में फेक ज्वैलरी की ब्रिकी को रोकने के लिए सरकार ने डेढ़ साल पहले ही प्रयास करने शुरू कर दिए थे। 

क्या होता है HUID?
प्रत्येक आभूषण का अपना विशिष्ट पहचानकर्ता होता है। इस नंबर की मदद से ग्राहकों को सोने और उसके गहनों से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। इससे धोखाधड़ी का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। ज्वैलर्स को बीआईएस पोर्टल पर भी अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। Gold Hallmarking Rules  हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) नंबर ज्वलैरी की शुद्धता की पहचान होती है। यह एक 6 नंबर का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिसके जरिए ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी के बारे में सारी जानकारी मिल जाती है।  इस कोड के जरिए धोखधड़ी के मामलों में बहुत कमी आती है। यह नंबर हर ज्वैलरी पर लगाया जाता है। ऐसे में अब दुकानदार 1 अप्रैल से बिना हॉलमार्क के ज्वैलरी नहीं बेच पाएंगे, वहीं ग्राहक पुरानी ज्वेलरी बिना हॉलमार्क के भी बेच पाएंगे। बता दें कि देशभर में कुल 1338 हॉलमार्किंग सेंटर है।  

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की बैठक
खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बीआईएस (भारतीय मानक ब्यूरो) के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक ने बीआईएस को परीक्षण के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा और बीआईएस को निर्माताओं और बाजार निगरानी के निरीक्षण को बढ़ाने का भी निर्देश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।