ICC Women's T20 World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमी यहां जानें दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2023 को भारत में कब, कहां और कैसे देखें..

<p><em>आईसीसी महिला टी20 वर्ल्&zwj;ड कप 2023 का आगाज आज दक्षिण अफ्रीका में हो चुका है। इस साल महिला टी20 वर्ल्&zwj;ड कप में कुल 10 टीमें हिस्&zwj;सा ले रही हैं। ऑस्&zwj;ट्रेलिया, बांग्&zwj;लादेश, न्&zwj;यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को ग्रुप ए में रखा गया है। वहीं इंग्&zwj;लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्&zwj;तान और वेस्&zwj;टइंडीज को ग्रुप-बी में रखा गया है।</em></p>

ICC Women's T20 World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमी यहां जानें दक्षिण अफ्रीका में चल रहे महिला वर्ल्ड कप 2023 को भारत में कब, कहां और कैसे देखें..
11-02-2023 - 01:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ICC Women's T20 World Cup 2023: 

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। ऑस्‍ट्रेलिया गत चैंपियन हैं। बता दें कि पहले लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे और दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्‍वालीफाई करेंगी। फिर नॉकआउट मुकाबले 23 और 24 फरवरी को क्रमश: न्‍यूलैंड्स व केप टाउन में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण व स्‍ट्रीमिंग

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 का पूरा कार्यक्रम

10 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
11 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम इंग्‍लैंड, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
12 फरवरी - भारत बनाम पाकिस्‍तान, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
12 फरवरी - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
13 फरवरी - आयरलैंड बनाम इंग्‍लैंड, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
13 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम न्‍यूजीलैंड, पार्ल (शाम 10:30 बजे)
14 फरवरी - ऑस्‍ट्रेलिया बनाम बांग्‍लादेश, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
15 फरवरी - भारत बनाम वेस्‍टइंडीज, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
15 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम आयरलैंड, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
16 फरवरी - श्रीलंका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
17 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम बांग्‍लादेश, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
17 फरवरी - वेस्‍टइंडीज बनाम आयरलैंड, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
18 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम भारत, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
18 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, जीक्‍यूबर्हा (शाम 10:30 बजे)
19 फरवरी - पाकिस्‍तान बनाम वेस्‍टइंडीज, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
19 फरवरी - न्‍यूजीलैंड बनाम श्रीलंका महिला, पार्ल (शाम 6:30 बजे)
20 फरवरी - भारत बनाम आयरलैंड, जीक्‍यूबर्हा (शाम 6:30 बजे)
21 फरवरी - इंग्‍लैंड बनाम पाकिस्‍तान, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
21 फरवरी - दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्‍लादेश, केप टाउन (शाम 10:30 बजे)
23 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
24 फरवरी - सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)
26 फरवरी - फाइनल, केप टाउन (शाम 6:30 बजे)

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इन मुकाबलों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।