‘अगर राष्ट्रपति बना तो...’ विवेक रामास्वामी ने सुनाई ट्रंप को ‘खुशखबरी’

<p><em><strong>38 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद के दावेदारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। रामास्वामी ने पिछले महीने रिपब्लिकन प्राइमरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में कैपिटल हिल मामले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका में इस समय द्विस्तरीय न्याय प्रणाली काम कर रही है।</strong></em></p>

‘अगर राष्ट्रपति बना तो...’ विवेक रामास्वामी ने सुनाई ट्रंप को ‘खुशखबरी’
08-09-2023 - 08:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी पेश कर रहे भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने कहा है कि यदि वह 2024 में निर्वाचित हुए तो छह जनवरी के सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को माफी दे देंगे। इससे पहले वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को माफी देने की बात कह चुके हैं।
38 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी कारोबारी विवेक रामास्वामी राष्ट्रपति पद के दावेदारों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। रामास्वामी ने पिछले महीने रिपब्लिकन प्राइमरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में कैपिटल हिल मामले में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।
मौजूदा न्याय प्रणाली पर विवेक रामास्वामी ने उठाए सवाल
उन्होंने बुधवार को कहा कि अमेरिका में इस समय द्विस्तरीय न्याय प्रणाली काम कर रही है। जिसमें एंतिफा और बीएलएम दंगाई खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के खिलाफ छह जनवरी, 2021 को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले 1,000 लोगों को बाइडन के ‘अन्याय विभाग’ ने बिना जमानत जेल में डाल दिया। यह न्याय पर एक काला धब्बा और लोगों के मूल अधिकारों का उल्लंघन है।
ट्रंप को राजनीतिक प्रक्रिया के तहत निशाना बनाया गया: विवेक
रामास्वामी ने कहा कि यदि मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया तो देश की एकता को कायम रखते हुए उन सभी अमेरिकियों को माफ कर दूंगा, जिन्हें राजनीतिक संघवाद प्रक्रिया के तहत निशाना बनाया गया। इसमें छह जनवरी के शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए ट्रंप समर्थकों ने अमेरिकी संसद भवन पर धावा बोल दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।