"प्रियंका अनुपस्थित, राहुल चुप क्यों रहे?": वक्फ संशोधन विधेयक पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर हुई बहस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुप्पी और प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति को लेकर तीखा हमला बोला। शाह ने सवाल किया कि जब कांग्रेस इस विधेयक को लेकर इतना विरोध कर रही है, तो..
नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर हुई बहस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की चुप्पी और प्रियंका गांधी की अनुपस्थिति को लेकर तीखा हमला बोला। शाह ने सवाल किया कि जब कांग्रेस इस विधेयक को लेकर इतना विरोध कर रही है, तो राहुल गांधी ने सदन में बोलने का अवसर क्यों नहीं लिया?
अमित शाह ने कहा, “अगर ये इतना बड़ा मुद्दा था, तो राहुल गांधी ने क्यों नहीं बोला? वो तो हमेशा कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। इस बार तो पूरा समय था, बोल सकते थे। प्रियंका गांधी ने वोटिंग में हिस्सा क्यों नहीं लिया?”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक के लिए राजनीति करती है, जबकि भाजपा का उद्देश्य गलत नीतियों को खत्म करना है। शाह ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में महिलाओं और गरीबों को सशक्त किया जा रहा है और केवल कुछ मुस्लिम नेता ही इस कानून का विरोध कर रहे हैं।
CAA पर भी राहुल को दी खुली चुनौती
अमित शाह ने कांग्रेस पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के मुद्दे पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया, “राहुल गांधी और उनके साथियों ने CAA को लेकर देशभर में कहा कि इससे नागरिकता छिन जाएगी। मैं खुली चुनौती देता हूँ – एक भी ऐसा नागरिक दिखाओ जिसकी नागरिकता चली गई हो। जो हिंसा हुई, उसकी ज़िम्मेदारी इन्हीं की है। उम्मीद है कि उन्होंने सबक सीख लिया होगा।”
वक्फ बिल को लेकर गांधी परिवार पर हमला
- भाजपा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वोटिंग से ठीक पहले सदन में आए, पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी सदन में झपकी लेते भी देखे गए।
- राहुल गांधी ने वक्फ बिल पर लोकसभा में पास होने के बाद ही बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा, “वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर लाने और उनके निजी कानून व संपत्ति अधिकार छीनने का हथियार है। यह RSS और भाजपा की संविधान पर हमला है। आज मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है, कल किसी और को बनाया जाएगा।”
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार
भाजपा ने यह भी कहा कि..
- प्रियंका गांधी ने वक्फ विधेयक पर लोकसभा की कार्यवाही से दूरी बनाई।
- वायनाड, जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है, वहाँ के सांसद होने के बावजूद राहुल गांधी मुद्दे पर निष्क्रिय रहे।
What's Your Reaction?