हार गया जिंदगी की जंग नन्हा तन्मय, ढेरों मशक्कत के बाद भी नही बचा पाए मासूम को..!

<p><em><strong>मध्य प्रदेश के बैतूल में 6 दिसंबर मंगलवार को 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरे आठ साल के बच्चे तन्मय को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से करीब 84 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन, फिर भी बच्चे को सुरक्षित बाहर नहीं निकाला जा सका। बोरवेल में 55 फीट की गहराई में फंसे मासूम तन्मय साहू की मौत हो गई है। मासूम तन्मय बोरवेल में 55 फीट पर फंसा रहा और 80 घंटे तक मौत से जिंदगी की जंग लड़ता रहा&nbsp;लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की रेस हार गया।</strong></em></p>

हार गया जिंदगी की जंग नन्हा तन्मय, ढेरों मशक्कत के बाद भी नही बचा पाए मासूम को..!
10-12-2022 - 06:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खेलते हुए बोरवेल में जा गिरा था मासूम 

तन्मय की मैत की पुष्टि जनसंपर्क अधिकारी एसके तिवारी ने की। बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। बता दें मंगलवार की शाम पांच बजे आठ साल का तन्मय दोस्तों संग लुका-छुपी खेलते-खेलते 55 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा था। 

जब उसके चीखने की आवाज आई तब खेत में मौजूद उसके पिता और आसपास के लोगों को पता चला।  उन्होंने बोरवेल में झांककर देखा तो उसमें बच्चा तो नहीं दिख रहा था क्योंकि बोरवेल में काफी अंधेरा था। लेकिन, उसकी चीखें और आवाज अंदर से आ रही थीं। बच्चा कह रहा था कि पापा मुझे जल्दी निकालो यहां बहुत अंधेरा है।

अलसुबह 5 बजे बच्चे तक पहुंची थी रेस्कयू टीम

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे होमगार्ड कमांडेंट एसआर आजमी ने बताया कि सुबह 5 बजे बच्चे को रेस्क्यू किया गया हालांकि जब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद से एनडीआरएफ, एसडीईआरएफ, पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पीएचई विभाग सहित 250 से ज्यादा लोग मांडवी गांव में रेस्क्यू में जुटे हुए थे। सबको कुछ बुरा होने का अंदेशा भी था क्योंकि तन्मय ने बोरवेल में गिरने के एक दिन बाद रिस्पॉस करना बंद कर दिया था। माना प्रशासन की आर से ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार दी जा रही थी लेकिन बच्चा बहुत छोटा था और उसे पिछले 84 घंटे से कुछ भी नहीं खाया-पिया था। एक बच्चे के लिहाज से इतने समय तक जिंदगी से जंग लड़ पाना बहुत मुश्किल होता है। 

परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में खुले बोरवेल में गिरकर जान गंवाने वाले आठ साल के बच्चे तन्मय के परिजन को मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। चौहान ने अपने ट्वीट में कहा "अत्यंत दुखद है कि बैतूल के मांडवी गांव में बोरवेल में गिरे नन्हे तन्मय को प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को चार लाख रुयये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।"

गौरतलब है कि अक्सर खेतों में लोग ऐसे बोरवेल बनाकर खुले छोड़ देते हैं। जिसका किसी को ध्यान नहीं रहता। बच्चे के पिता ने भी ऐसा किया नतीजा यह रहा कि बच्चा 55 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।