करण जौहर ने खोला राज़ - अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना से प्रेरित है Rocky Aur Rani Kii Prem kahaani

<p>फिल्ममेकर व डायरेक्टर करण जौहर ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। उनका मानना है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पर बेस्ड है।&nbsp;</p>

करण जौहर ने खोला राज़ - अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना से प्रेरित है Rocky Aur Rani Kii Prem kahaani
19-09-2023 - 11:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उनका मानना है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना पर बेस्ड है। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने चाइल्डहुड फ्रेंड ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के साथ काफी वक्त बिताया है। उन्होंने बताया कि उनकी ट्यूनिंग काफी अच्छी है। 

साथ ही उन्होंने यह देखा है कि दोनों के ही बैकग्राउंड काफी अलग लग रहे हैं, इसके बावजूद एक फ्रेंडशिप प्यार में बदली। तो कहीं न कही मेरे सब कॉन्सिस माइंड में यह कहानी रह गई। करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। 

इस फिल्म में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक पंजाबी फैमिली से हैं, जो बहुत ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है।  वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट हैं जो सुशिक्षित हैं और एक न्यूज़ चैनल में न्यूज़ एंकर हैं। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है पर दोनों की फैमिली बैकग्राउंड और शिक्षा अलग होने के कारण कई तरह की दिक्कत भी पैदा होती हैं।  बावजूद इसके प्यार प्यार ही रहता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।