Tabu के झन्नाटेदार डायलॉग, सॉलिड कहानी और दमदार कास्ट के साथ आ रही है ‘कुत्ते’

<p><em><strong>आकाश भारद्वाज के पहली फिल्म &lsquo;कुत्ते&rsquo; का ट्रेलर आ गया है। दमदार परफॉरमेंस की गारंटी वाली जबरदस्त कास्ट के साथ, फिल्म में वो पूरा मसाला लग रहा है, जो स्क्रीन पर धमाका कर सकता है। नसीरुद्दीन शाह फिल्म में डार्क किरदार में नजर आ रहे हैं और डार्क कहानी के साथ जोरदार एंटरटेनमेंट का इशारा है, &lsquo;कुत्ते&rsquo;।&nbsp;</strong></em></p>

Tabu के झन्नाटेदार डायलॉग, सॉलिड कहानी और दमदार कास्ट के साथ आ रही है ‘कुत्ते’
21-12-2022 - 07:11 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तब्बू को स्क्रीन पर देखकर दिल थाम लेने वाली जनता के लिए एक बार फिर से तैयार रहने का वक्त आ गया है। डायरेक्टर आकाश भारद्वाज की डेब्यू फिल्म ‘कुत्ते’ का trailer आ गया है और इसे देखने के बाद आप एक नए सिरे से तब्बू के फैन हो जाएंगे और पूरी फिल्म का इंतजार भारी लगने लगेगा। ‘कुत्ते’ की कास्ट में तब्बू के साथ अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और एक्टिंग स्कूल कहे जाने वाले नसीरुद्दीन शाह हैं। ये सारे नाम अपने आप में इस बात का भरोसा हैं कि एक्टिंग परफॉरमेंस के मामले में फिल्म बहुत भारी होगी। ‘कुत्ते’ का ट्रेलर ढाई मिनट से ज्यादा लंबा है और इस ट्रेलर में फिल्म की जो झलक मिल रही है, वो एक दमदार फिल्म की पूरी गारंटी जैसा है. फिल्म एक डार्क थ्रिलर लग रही है, जिसमें दिल को खटाक से लगने वाले डायलॉग और टेढ़ी कॉमेडी का भरपूर डोज है, ‘कुत्ते’। 
क्या है ‘कुत्ते’ की कहानी? 
ट्रेलर के हिसाब से ‘कुत्ते’ की कहानी पुलिस और नेताओं के करप्शन की जुगलबंदी जैसी लग रही है और इस जुगलबंदी का थिएटर एक नक्सली इलाका लग रहा है। कोंकणा फिल्म में नक्सली लीडर के रोल में लग रही हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप भी नजर आ रहे हैं जिनका किरदार किसी पॉलिटिशियन जैसा नजर आ रहा है। नसीरुद्दीन शाह का रोल एक गैंगस्टर टाइप का लग रहा है, जो इस पूरे खेल में अपने हिस्से के फायदे पर तीखी नजरें गड़ाए बैठा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।