वो तो संसद में भी पीकर आते थे...भगवंत मान पर हरसिमरत के तंज पर शाह भी हंस पड़े

<p><em><strong>पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोकसभा में पंजाब के सीएम भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। लोकसभा में नशीली दवाओं की समस्या और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर बहस चल रही थी।</strong></em></p>

वो तो संसद में भी पीकर आते थे...भगवंत मान पर हरसिमरत के तंज पर शाह भी हंस पड़े
21-12-2022 - 07:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब में ड्रग्स के हालात पर मान को घेरते हुए हरसिमरत कौर बादल बोलीं, 6 महीने पहले हमारे पंजाब के मुख्यमंत्री उस कोने में बैठते थे। जो पार्लियामेंट में 11 बजे नशे की हालत में आता हो, वो आज पंजाब चला रहा है। वे 11 बजे क्या खा-पी के आते थे, आसपास के सारे बोलते थे हमारी सीट बदल दो। जब बोलते थे, तो लोग उनको जाकर सूंघते थे।
पंजाब की सड़कों पर लिखा होता है कि डोन्ट ड्रिंक एंड ड्राइव लेकिन पंजाब में ड्रिंक करके सरकार चल रही है। ये तो हालात हैं।

केजरीवाल पर जमकर हमला
इसके बाद बादल ने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पंजाब चुनाव जीतने के लिए मान ने अपनी मां की कसम खाई कि आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाऊंगा। केजरीवाल बोले, भगवंत मान ने बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। सर वो तो कुर्बान होकर मुख्यमंत्री बन गए लेकिन पिछले 10 महीनों में हमारे पंजाब की हालत खराब हो गई।
छूट गई गृहमंत्री की हंसी
बादल की बात पर गृहमंत्री अमित शाह भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। जितनी देर बादल भगवंत मान पर बोलीं, सदन में ठहाके लगते रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।