कुत्ते के बदले महुआ मोइत्रा ने सीबीआई केस वापिस लेने की पेशकश की ': पूर्व वकील मित्र देहाद्राई

<p>झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई से मिले सबूतों के आधार पर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत और अन्य उपहार लेने के आरोप लगाए हैं।अब रॉटवेलर नस्ल का कुत्ता हेनरी, मोइत्रा और देहाद्राई के बीच विवाद में एक प्रमुख किरदार के रूप में सामने आ रहा है, जो अब एक राजनीतिक विवाद में बदल गया है।आइये बताते हैं इस कुत्ते हेनरी से सम्बंधित विवाद के बारे में&nbsp;</p>

कुत्ते के बदले महुआ मोइत्रा ने सीबीआई केस वापिस लेने की पेशकश की ': पूर्व वकील मित्र देहाद्राई
20-10-2023 - 02:34 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मामले को समझने के लिए ये जानना आवश्यक है कि जय अनंत देहाद्रई और महुआ मोइत्रा पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन बाद में निजी कारणों के चलते अनबन आ गई और रिश्ते बिगड़ गए। कुत्ता फिलहाल महुआ के पास है जबकि जय अनंत देहाद्रई 'हेनरी' की कस्टडी अपने पास चाहते हैं।अब देहाद्रई का ताज़ा आरोप है कि सांसद महुआ ने उनको शिकायत वापस लेने के एवज में कुत्ता वापस देने की बात कही है। 

मीडिया के अनुसार  देहाद्राई ने दावा किया है कि महुआ ने न सिर्फ उनके कुत्ते हेनरी को चुरा लिया है बल्कि अवैध तरीके से उसे अपने पास रखा हुआ है।  उनका कुत्ता मात्र 3 साल का है और उन्होंने इसदिल्ली की जनकपुरी की एक दुकान से खरीदा था। 

सांसद मोइत्रा और देहाद्राई के बीच विवाद की बड़ी वजह

दरअसल याचिका में दुबे, देहाद्राई और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और मीडिया हाउसों को उनके खिलाफ कोई भी फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने, प्रसारित करने या प्रकाशित करने से रोकने के निर्देश देने की मांग की गई है। सोमवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में महुआ मोइत्रा ने अडानी समूह का एक मीडिया बयान संलग्न किया, जिसमें देहाद्राई का नाम था। कानूनी नोटिस के अनुसार देहाद्राई हेनरी को ले गए थे लेकिन बाद में उसे मोइत्रा को लौटा दिया था। 

मामला सुनकर जज बोले "मैं स्तब्ध हूँ "

झारखंड के गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने वकील जय अनंत देहाद्राई से मिले सबूतों के आधार पर महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए रिश्वत और अन्य उपहार लेने के आरोप लगाए हैं।  इस मामले की सुनवाई के दौरान देहाद्राई ने कहा, 'कल वरिष्ठ वकील ने मुझे फोन किया और कुत्ते की वापसी के बदले में मुझसे सीबीआई की शिकायत वापस लेने को कहा.....'। इसपर जस्टिस  ने कहा कि 'मैं स्तब्ध हूं!

बता दें कि 'हेनरी' रॉटविलर नस्ल का कुत्ता है, जिसकी कीमत उम्र के हिसाब से 75 हजार रुपए से ज्यादा होती है।

ये भी पढ़ें : उद्योगपति दर्शन हीरानंदानी ने स्वीकारा कि उन्होंने पीएम मोदी की छवि धूमिल करने को गौतम अडानी पर सवाल पूछने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का इस्तेमाल किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।