हम अलग हो रहे हैं ',मूवी ' UT69 ' के ठीक पहले शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान,राज कुंद्रा का नया पब्लिसिटी स्टंट

<p>शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने रातोंरात सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ऐसा लिख डाला जिससे कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया कि हर तरफ लोग हैरान हो रहे हैं। उन्होंने अपने अलग होने की घोषणा की और तब से लोगों को लग रहा है कि वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं। आखिर राज के इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई क्या है।</p>

हम अलग हो रहे हैं ',मूवी ' UT69 ' के ठीक पहले शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान,राज कुंद्रा का नया पब्लिसिटी स्टंट
20-10-2023 - 07:21 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ये किया पोस्ट राज कुंद्रा ने 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने अलग होने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय के दौरान हमें समय दें।' राज कुंद्रा की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर कई लोगों को चौंका दिया है। क्या वह वाकई अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं या इसके पीछे कुछ और कारण है। यूजर्स तब से अपना दिमाग चलाने में व्यस्त हैं।

लोगों ने दिए कुछ यूँ रिएक्शंस 

राज कुंद्रा ने इसी पोस्ट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर किया है। उनके पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में पूछा , 'अलग-अलग मतलब? तलाक?' दूसरे ने कहा, 'दुख की बात है कि यह चौंकाने वाली खबर है।' जबकि एक ने इसे 'प्रमोशन स्टंट' कहा। एक ने पूछा, 'क्या यह नौटंकी है?' तो एक ने कहा कि" इन मिया बीवी को कोई काम नहीं है, बस पब्लिक को बेवकूफ बनाते रहते हैं। "

शिल्पा ने अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है 

इस बारे में शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसा कुछ भी शेयर नहीं किया है। राज की यह पोस्ट उनकी पहली फिल्म 'UT69' के ट्रेलर के रिलीज के कुछ दिनों बाद आई है। राज फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो उनके जेल जाने के समय के इर्द-गिर्द घूमती है।

बता दें कि 2009 में  शिल्पा और राज कुंद्रा की शादी हुई थी और उनके बीच हमेशा से बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिलती रही है। साल 2021  में उन्हें पोर्नोग्राफी सम्बन्धी मामले में गिरफ्तार किया गया था और वो दो महीने तक जेल में रहे थे ,जिस पर आधारित इस फिल्म की कहानी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।