Bageshwar Dham News : ‘ना मैं संत हूं, ना कोई समस्या दूर करने का दावा करता हूं’...बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दी आरोपों पर सफाई 

<p><em><strong>Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम के युवा महंत और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर कहा कि वह नागपुर से नहीं भागे। उन्होंने सवाल किया कि जब मैंने दरबार लगाया था तब कोई शिकायत लेकर क्यों नहीं आया। वह अंधविश्वास नहीं फैला रहे हैं।</strong></em></p>

Bageshwar Dham News : ‘ना मैं संत हूं, ना कोई समस्या दूर करने का दावा करता हूं’...बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दी आरोपों पर सफाई 
20-01-2023 - 01:17 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Bageshwar Dham News : बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हम अंधविश्वास नहीं फैला रहे। हम इस बात का दावा नहीं करते कि हम कोई समस्या दूर कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं भगवान हूं। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अनुच्छेद-25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार है और उसी के तहत वह धर्म का प्रचार करते हैं. इसके बाद कथावाचक ने गुस्साते हुए कहा- मैं संविधान को मानने वाला व्यक्ति हूं। अगर हनुमान भक्ति करना गुनाह है तो सभी हनुमान भक्तों पर एफआईआर होनी चाहिए, फिर सोच लो ये लोग तुम्हारा चेहरा कैसे लाल करते हैं।
गौरतलब है कि dheerendra shastri पर आरोप लगते रहते हैं कि वे संत होकर अभद्र भाषा बोलते हैं। इस पर बाबा ने कहा कि वे संत ही नहीं हैं तो फिर अभद्रता कैसी? उन्होंने कहा कि हमारा डिस्क्लेमर है कि हम कोई संत नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री मध्यप्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में कथा वाचन करते हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनका प्रभाव है। 
यह है मामला
dheerendra shastri की महाराष्ट्र के नागपुर में ‘श्रीराम चरित्र-चर्चा’ का आयोजन हुआ था। अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधश्रद्धा फैलाने का आरोप लगाया था। समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने कहा था कि ‘दिव्य दरबार’ और ‘प्रेत दरबार’ की आड़ में जादू-टोना को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।