Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम सरकार के लिए कोटा में जाम, सड़कों पर उतरा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों का सैलाब...गूंजा जय श्री राम
<p><em><strong>Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में सोमवार को राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने कथित चमत्कारों को लेकर इन दिनों देशभर में चर्चित हो रहे </strong></em>Dhirendra Krishna Shastri<em><strong> के समर्थन में हिंदू समाज और उनसे जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम के सरकार प्रमुख के रूप में लोकप्रिय Dhirendra Krishna Shastri के समर्थन में सोमवार को कोटा में सड़कों पर भारी संख्या में लोग उमड़े। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के समर्थकों ने पहले रैली निकाली और फिर कमिश्नर कार्यालय के बाहर गेट पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
समाज की ओर से दी गई चेतावनी
हिंदू समाज और उनसे जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में हजारों लोगों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। संतों की मौजूदगी में कमिश्नर कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। प्रदर्शन के दौरान कई संतों और हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सनातन संस्कृति और हिंदू समाज के बारे में अनर्गल टिप्पणी को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राजनेताओं ने की अगुवाई
सामूहिक हनुमान चालीसा के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक प्रहलाद गुंजल, भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष मुकुट नागर, पूर्व शहर जिला अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेता और पदाधिकारी तथा हिंदू समाज के संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस दौरान काफी देर तक यातायात भी बाधित रहा।
What's Your Reaction?