जयपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, निगम को राहत

<p><em><strong>जयपुर में सरकार से दो दौर की वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने गुुरूवार को अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।</strong></em></p>

जयपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, निगम को राहत
20-01-2023 - 01:22 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

नगर निगम प्रशासन और जयपुराइट्स के लिए राहत की खबर हैं। दो दिन चल रहीं सफाईकर्मियों की हडताल खत्म हो गई हैं। अब फिर से शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर आएगी। जयपुर में सरकार से दो दौर की वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों ने गुुरुवार को अपनी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। 17 सूत्री मांगों को लेकर दो दिन से जयपुर शहर के सफाई कर्मचारी ने कार्य बहिष्कार कर रखा था, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बे-पटरी होने के साथ कचरे के ढेर भी दिखना शुरू हो गए थे। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के प्रतिनिधिमंडल की डीएलबी डायरेक्टर ह्देश कुमार शर्मा के साथ दो दौर की वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने का एलान किया गया।

इन मांगों पर बनी सहमति
- सफाई कार्मिकों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती कराए जाने की मांग
- 45 साल के बाद गंभीर बीमारी से पीडित कर्मचारी के स्थान पर उनके परिवार सदस्य को नियुक्ति
- निकायों को वेतन-भत्तों की केंद्रीयकृत भुगतान की व्यवस्था शुरू की गई
- सफाईकर्मियों की भर्ती में अनुभव को प्राथमिकता का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाया गया
- मृतक आश्रितों के लंबित प्रकरणों का 15 दिन में निस्तारण
- दोनों ही निगमों में बकाया चल रहे एरियर-डीए का भुगतान हो
- अनुकंपा नियुक्ति नियम के प्रावधानों की शिथिलता पर विभाग द्वारा परीक्षण शुरू
- मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पदों को बढाने के लिए प्रस्ताव सहित अन्य मुद्दों पर बनी सहमति

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।