राजस्थान में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ, 8 से 10 दिन तक झमाझम के आसार

<p><em><strong>राजस्थान में मौसम अपनी रंगत बदल रहा है। सोमवार को जयपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के बाद ठंडक बढ़ गई है।</strong></em></p>

राजस्थान में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ, 8 से 10 दिन तक झमाझम के आसार
25-01-2023 - 12:09 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में सोमवार को जयपुर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के माहौल में सर्दी तेज हो गई। प्रदेश में अगले 8-10 दिन बारिश के आसार हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने बादल, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। एक के बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिखाई देगा। केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के कई संभागों में बारिश और हवा का जोर रहेगा। ऐसे में फरवरी के पहले सप्ताह तक भी सर्दी का जोर जारी रहेगा।
पूर्वी राजस्थान पर ज्यादा असर
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से परिसंचरण तंत्र बना गया है। मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के जिलों व बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। कोटा व भरतपुर संभाग के जिलों में 25 से 27 जनवरी को भी जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 28-29 जनवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
रात का तापमान बढ़ा
इस बीच, ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहे और कुछ जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी रहा। इसी बीच रात के तापमान में वृद्धि हुई। लोगों की दिनचर्या देरी से शुरू हुई। वाहनों पर ठंडी हवा शूल सी चुभती रही। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।