मौसम : राजस्थान में ठंडी हवा का दौर, नवंबर के आखिरी सप्ताह में गिरेगा टेम्परेचर

<p><em><strong>मौसम :&nbsp;राजस्थान में दिसंबर से ठीक पहले तेज सर्दी का असर शुरू हो सकता है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवा का दौर जारी है।&nbsp;</strong></em></p>

मौसम : राजस्थान में ठंडी हवा का दौर, नवंबर के आखिरी सप्ताह में गिरेगा टेम्परेचर
20-11-2022 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में नवबंर के तीसरे सप्ताह में सर्दी का अहसास बढ़ गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर के चलते आने वाले दिनों में मौसम में कई बदलाव होंगे। हालांकि इस बार नवंबर का आधे से ज्यादा महीना बीत जाने के बाद भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब नवंबर के आखिरी सप्ताह में तेज सर्दी का असर शुरू हो सकता है। 
उत्तरी इलाकों में चलने लगी सर्द हवा
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर बढ़ने लगेगा। इसके कारण रात में सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी। वहीं, सुबह भी तेज सर्दी का असर रहेगा। यह बताया जा रहा है कि राजस्थान में इस सप्ताह पारा न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों की माने तो राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हवाएं उत्तर से दक्षिण की तरफ आने लगेगी। पहाड़ी एरिया से आने वाली इन ठंडी हवाएं से मैदानी राज्यों में तापमान गिरेगा। शेखावाटी की बात करे तो यहां अब तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। शेखावाटी के सभी जिलों का तापमान अब 10 डिग्री के नजदीक है। वहीं अन्य अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के कम है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।