पंचांग पूजन कार्यक्रम और ज्योतिष सम्मेलन संपन्न, प्रख्यात ज्योतिषी अरुण माथुर ‘ज्योतिष रत्न’ उपाधि से सम्मानित
<p><em>भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के तत्वावधान में जयपुर में सोमवार, 13 मार्च को काल गणना नवसंवत्सर और पंचांग पूजन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर एक दिवसीय ज्योतिष सम्मेलन का भी आयोजन हुआ।</em></p>
भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी केके तिवाड़ी के अनुसार सम्मेलन में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिषद ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. नरोत्तम पुजारी, पंडित बजरंग लाल शर्मा, जयपुर के गढ़ गणेश मंदिर के महंत गौरव औदिच्य और ज्योति पुजारी के सानिध्य में पंचांग पूजन संपन्न हुआ।
प्रख्यात ज्योतिषी अरुण माथुर को इस सम्मेलन में विशेषतौर पर ज्योतिष रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। बता दें अरुण जी न्यूजठिकाना परिवार से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर उनके आलेख वेबसाइट पर प्रकाशित भी होते रहे हैं।
What's Your Reaction?