‘Pathan’ ने सबको पछाड़ाः कलेक्शन में तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड, बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

<p><em><strong>Pathan : बॉलीवुड फिल्म &lsquo;Pathan&rsquo; ने शानदार कमाई कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। बाॅक्स आॅफिस कलेक्शन को देखें तो साउथ सिनेमा की &lsquo;बाहुबली-2&rsquo; को पछाड़ &lsquo;पठान&rsquo; सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

‘Pathan’ ने सबको पछाड़ाः कलेक्शन में तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड, बनी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
20-02-2023 - 08:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म ‘Pathan’ के जरिए बड़े पर्दे पर तगड़ा कमबैक किया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘Pathan’ ने अपनी शानदार कमाई से हर किसी को प्रभावित किया है। आलम ये है कि ‘पठान’ ने कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है। अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने कमाई के मामले में साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2’ को पीछे छोड़ दिया है। 
‘Pathan’ निकली सबसे आगे
मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान स्टारर ‘Pathan’ के लेटेस्ट कमाई के आंकड़ों को लेकर जानकारी दी है। तरण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बताया है कि- फिल्म ‘पठान’ ने रिलीज के 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 3.25 करोड़ और अन्य भाषाओं में 7 लाख का कारोबार किया है, जिसके चलते ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 511.42 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो बाहुबली-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 510.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके साथ ही ‘पठान’ हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एकमात्र फिल्म बन गई है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।