सिनेमाघरों में बैन महा बोल्ड फिल्में, देखो इस ओटीटी प्लेटफार्म पर

<p><em><strong>जिनमें हद से ज्यादा बोल्ड सीन है लेकिन वे रिलीज नहीं हो पाई। अब आप उन फिल्मों को इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते है।</strong></em></p>

सिनेमाघरों में बैन महा बोल्ड फिल्में, देखो इस ओटीटी प्लेटफार्म पर
24-07-2023 - 08:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो अपने हद से ज्यादा बोल्ड कंटेंट की वजह से कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई। लेकिन उनके बंद दरवाजों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने खोल दिया है। हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें हद से ज्यादा बोल्ड सीन है लेकिन वे रिलीज नहीं हो पाई। अब आप उन फिल्मों को इन प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते है।
गारबेज 
गारबेज नाम की इस फिल्म की कहानी रामी नाम की लड़की पर आधारित है, जिसका पर्सनल मोमेंट वीडियो लीक हो जाता है। फिल्म बोल्ड सीन से भरी पड़ी हैं। इस फिल्म में त्रिमाला अधिकारी, सतरूपा दास और तन्मय धनिया जैसे एक्टर नजर आए है। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
एंग्री इंडियन गॉडेस 
एंग्री इंडियन गॉडेस इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने कट लगाकर ही खत्म कर दिया। इस फिल्म को आप ओटीटी पर आसानी से देख सकते है। इस फिल्म के खिलाफ तो सड़कों पर प्रदर्शन भी हुआ था।
पांच
अनुराग कश्यप की पहली फिल्म ‘पांच’ थी। इस फिल्म का निर्माण 2003 में किया था। ये फिल्म अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से कभी रिलीज नहीं हो पाई। आप इसे भी ओटीटी पर देख सकते हैं।
लोएव 
लोएव ये कुछ ज्यादा ही बोल्ड है। इस फिल्म में दो गे लड़कों की लव स्टोरी दिखाई गई है। समलैंगिक रिलेशन पर बनी इस फिल्म में सब कुछ बोल्ड है। नेटफ्लिक्स पर आप इसका मजा ले सकते है। आप इसे अकेले में ही देखें तो अच्छा है।
अनफ्रीडम 
अनफ्रीडम नाम की इस फिल्म पर तो थिएटर रिलीज पर ही बैन लगा दिया गया था। कुछ समय बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। फिल्म में दो लड़कियों के बीच के समलैंगिक संबंधों को दर्शाया गया है। इसमें कई बोल्ड सीन भी दर्शाए गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।