केजीएफ और कांतारा फेम एक्टर्स यश और ऋषभ शेट्टी से पीएम मोदी ने की मुलाकात, किया साउथ के इस दिग्गज अभिनेता को याद

<p><em>दक्षिण भारत की फिल्में और स्टार्स भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में छाए हुए हैं। साउथ की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर इनकी कमाई इस बात का उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री&nbsp;नरेंद्र मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे के दौरान केजीएफ&nbsp;और कांतारा जैसी सुपरहिट फिल्मों के अभिनेताओं से मुलाकात की। दरअसल, वह बेंगलुरु के येलहंका वायुसेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन करने पहुंचे थे।</em></p>

केजीएफ और कांतारा फेम एक्टर्स यश और ऋषभ शेट्टी से पीएम मोदी ने की मुलाकात, किया साउथ के इस दिग्गज अभिनेता को याद
14-02-2023 - 07:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पीएम मोदी से मिले यश और ऋषभ शेट्टी
मीडिया रिपोर्ट्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अन्य सेलिब्रिटी की तस्वीरें शेयर की गयी हैं। इन तस्वीरों में पीएम मोदी के साथ साउथ एक्टर यश और ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं। वहीं, खेल जगत और स्टार्टअप जगत के लोग भी तस्वीरों में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ लिखा गया है कि 12 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और स्टार्टअप जगत के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने इस दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को भी याद किया।

बता दें कि पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स के अलावा से खिलाड़ियों और स्टार्टअप इंडस्ट्री के लोगों से भी मुलाकात की है। प्रधानमंत्री के साथ साउथ स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।