Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र का निधन

<p><strong>Ayodhya Ram Mandir :&nbsp;</strong></p>

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले आचार्य धर्मेंद्र का निधन
19-09-2022 - 09:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अयोध्या के Shri Ram Mandir के लिए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने आचार्य धर्मेंद्र (80) का आज सोमवार,19 सितंबर को निधन हो गया। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान अंतिम श्वांस ली। करीब एक महीने से वे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थे। आचार्य धर्मेंद्र के परिवारजन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार जयपुर के पास विराटनगर में उनके मठ में किया जाएगा।

पंचखण्डपीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आध्यात्मिक जगत के एक अपूरणीय क्षति बताया है।

महात्मा रामचंद्र वीर जी महाराज के पुत्र आचार्य धर्मेंद्र को उनके बेबाक बयानों के लिए पहचाना जाता था। वे विश्व हिंदू परिषद से लम्बे समय तक जुड़े रहने के दौरान ये काफी चर्चा में रहे थे। बाबरी ढांचे के विध्वंस मामले में जब फैसला आने वाला था तब उन्होंने फैसला आने से पहले कहा था कि मैं आरोपी नंबर वन हूं। सजा से डरना क्या..? जो किया सबके सामने चौड़े में किया। आचार्य धर्मेन्द्र विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में रहे थे।

आचार्य का जन्म 9 जनवरी 1942 को गुजरात के मालवाडा में हुआ। पिता महात्मा रामचन्द्र वीर महाराज के आदर्शो और व्यक्तित्व का इन पर ऐसा प्रभाव पड़ा कि इन्होंने 13 साल की उम्र में वज्रांग नाम से एक समाचारपत्र निकाला। उल्लेखनीय है कि बाबरी ढांचे के विध्वंस मामले में  पूर्व उप प्रधानमंत्री लकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, दिवंगत अशोक सिंघल सहित आचार्य धर्मेंद्र को भी आरोपी माना था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।