बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट स्टंट करते दिखेगा रोहित शेट्टी के रियल्टी शो ' खतरों के खिलाडी 13 ' के इस सीजन में
<p><em>टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 16 ख़त्म हो चुका है और सलमान खान ने रैप सिंगर एम्सी स्टेन को इसका विजेता घोषित कर दिया है। हर साल स्टंट आधारित रियलिटी शो "खतरों के खिलाडी 13" में सेलिब्रिटी और चर्चित चेहरे ही आते है।इसी बीच खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 16' के टॉप-5 कंटेस्टेंट में से एक के हाथ रोहित शेट्टी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' लग गया है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने 'खतरों के खिलाड़ी 13' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस 16' के किस कंटेस्टेंट को ये मौका मिला है। </em></p>
'खतरों के खिलाड़ी 13' के ये हैं पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट
एंटरटेनमेंट मीडिया के मुताबिक, रियलिटी शो 'खतरों के खिलाडी 13' के होस्ट रोहित शेट्टी पहले दो लोगों की घोषणा करने वाले थे। वह शिव ठाकरे और अर्चना गौतम को शो में लेने वाले हैं लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि शिव ठाकरे को 'खतरों के खिलाड़ी 13' के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट के तौर पर घोषित कर दिया गया है।
बता दें कि सलमान खान के शो बिग बॉस में टॉप-5 कंटेस्टेंट में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन ने जगह बनाई थी । रोहित शेट्टी को इन पांचो में से अपने शो खतरों के खिलाडी के लिए कंटेस्टेंट्स का चुनाव करना था,जिसमे फिलहाल तो शिव बाज़ी मार ले गए।
What's Your Reaction?