राजनीति हो या कोई भी अपराध मणिपुर हो या प. बंगाल , पीड़ित महिलायें ही क्यों ? बात करते करते रो पड़ी सांसद लॉकेट चटर्जी
<p><em>मणिपुर से अलग नहीं है पश्चिम बंगाल का हाल। यहाँ महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी महिलाओं के साथ बहुत बुरा सुलूक हो रहा है लेकिन यहाँ कि कोई बात नहीं करता। पश्चिम बंगाल का दुःख बताते बताते सांसद लॉकेट चटर्जी प्रेस कांफ्रेंस का दौरान रो पड़ी। चटर्जी ने कहा कि साउथ पांचला की इस घटना का वीडियो नहीं है क्योंकि सभी की हाथों में बंदूकें थीं। उन्होंने कहा, “बंगाल में पंचायत के चुनाव नहीं बल्कि खून के चुनाव हुए। इसमें बहुत हिंसा और महिलाओं के साथ अत्याचार हुए। ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक नहीं रही हैं।”</em></p>
शुक्रवार (21 जुलाई 2023) को मीडिया से बात करते हुए वह ( लॉकेट चटर्जी) फूट-फूटकर रोने लगीं। वे पार्टी के प. बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के साथ पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं पर बात कर रहीं थी। 8 जुलाई को मतदान के दिन एक महिला उम्मीदवार को नंगा कर गाँव में घुमाने का मामला सामने आया है।
चटर्जी ने पत्रकारों से कहा, “आप लोग बताइए हम लोग कहा जाएँगे। हम भी महिलाएँ हैं। हम भी अपनी बेटियों को बचाना चाहते हैं। हम भी देश की बेटियाँ हैं। पश्चिम बंगाल देश का एक हिस्सा है। पीएम मोदी ने कल मणिपुर घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि हर राज्य में महिला सुरक्षा के लिए कानून-व्यवस्था का काम होना चाहिए। हमारे लिए भी आप लोग कुछ बात करें। हमारी बेटियाँ कहाँ जाएँगी।”
नीचे वीडियो में सुकांता मजूमदार और लॉकेट चटर्जी का यह बयान सुन सकते है
LIVE: @DrSukantaBJP & Smt @me_locket addresses joint press conference at BJP HQ. https://t.co/etb8HW5aDl— BJP Bengal (@BJP4Bengal) July 21, 2023
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि मणिपुर में जो घटना हुई, उसे लेकर उत्तेजना पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे दुःखद घटना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि कहीं भी ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित साउथ पांचला की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहाँ भाजपा के लिए पंचायत चुनाव लड़ने वाली एक महिला को नग्न कर घुमाया गया।
सुकांता मजूमदार ने पूछा कि क्या ये मणिपुर से कम दुःखद घटना है? उन्होंने कहा कि अंतर सिर्फ इतना है कि इसका वीडियो उपलब्ध नहीं है, क्योंकि ‘ममता बनर्जी के गुंडे’ किसी को वीडियो बनाने नहीं दे सकते। इस दौरान उन्होंने अख़बारों के हवाले से 2 घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें से एक उत्तरी बंगाल स्थित अलीपुरद्वार की है और एक दक्षिणी बंगाल के बीरभूम की। उन्होंने बताया कि एक महिला को नग्न कर के और गदहे की पीठ पर बिठा कर घुमाया गया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं का कारण जो भी हो, लेकिन महिलाओं के सम्मान के साथ पश्चिम बंगाल में जिस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है वो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की रिपोर्ट में भी ये सामने आ चुका है।
बंगाल में पंचायत के चुनाव नहीं बल्कि खून के चुनाव हुए। इसमें बहुत हिंसा और महिलाओं के साथ अत्याचार हुए।ममता बनर्जी एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक नहीं रही है।
लॉकेट चटर्जी ने हाथ जोड़कर मीडिया से अपील कि और कहा कि यहाँ भी आ कर यहाँ के हाल सबको दिखाइये।
What's Your Reaction?