क्यों इस बार राजस्थान चुनाव में भाजपा का पलड़ा कांग्रेस पर पड़ेगा भारी, इस पर सुनिए चुनावी विश्लेषण वेद माथुर से ,Video

पांच राज्यों की विधानसभा चुनावों की रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर 2023 को मतदान होना है। चुनाव की इस घोषणा के साथ ही लोगों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों की जीत और हार के अनुमान लगने लगे हैं। इस बार चुनाव की तारीख पर देवउठनी ग्यारस का त्योहार रहेगा। इस दिन विवाहों का जबर्दस्त सावा बताया जा रहा है और. इसे लेकर बहुत से लोगों का तर्क कि इस बार हि्दुओं की ओर मतदान अपेक्षाकृत कम रहेगा। इसका नुकसान भारतीय जनता पार्टी को उठाना पड़ सकता है। इसके बावजूद पत्रकारिता से व्यावसायिक जीवन की शुरुआत करने वाले वेद माथुर का विश्लेषण कुछ अलग ही है। पंजाब नेशनल बैंक के महा प्रबंधक (जीएस) के पद से सेवानिवृत्त हुए माथुर का व्यंग्य उपन्यास बैंक ऑफ पोलम्पुर काफी चर्चित रहा है। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर लिखने वाले वेद माथुर को वित्तीय मामलों और देश की राजनीति की गहरी समझ है। राजस्थान के विधानसभा चुनाव के संबंध में इनके प्रारंभिक विश्लेषण के अनुसार इस बार राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विदाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें :

3 दिसंबर की मतगणना के बाद आ जायेगा इन पांचो राज्यों की किस्मत का फैसला , यहाँ जानें इन चुनावों से सम्बंधित सारी ख़ास बातें

विधानसभा चुनाव तिथियां 2023 लाइव अपडेट: कुछ ही देर में होगी चुनाव आयोग पांच राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

क्यों इस बार राजस्थान चुनाव में भाजपा का पलड़ा कांग्रेस पर पड़ेगा भारी, इस पर सुनिए चुनावी विश्लेषण वेद माथुर से ,Video
09-10-2023 - 04:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

माथुर का कहना है कि इस बार राजस्थान एक बार फिर सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है। उनका कहना है कि कांग्रेस की ओर से किये गये लोक-लुभावन वायदों और घोषणाओं का भी मतदाताओं पर कोई असर नहीं होने वाला है।  उनका स्पष्ट मानना है कि 6 कारक कैसे हैं जिनसे कांग्रेस हारेगी और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आएगी।
यह छह कारक ऐसे हैं कि इनमें से सिर्फ एक मुद्दे को भी भाजपा ने ठीक से  उठा लिया तो वह चुनाव जीत जाएगी। इस चुनाव में किसको कितनी सीटें मिलेंगी ,यह जानने के लिए आपको मेरा पूरा वीडियो देखना और शेयर करना होगा।
कारण:

1. भ्रष्टाचार बेड गवर्नेंस और ब्यूरोक्रेसी की
2. खराब कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा
3. पेपर लीक कांड
4. गुर्जर मतदाताओं की नाराजगी
कांग्रेस का परंपरागत जाट मतदाता का एक भाग भी या तो कांग्रेस से नाराज है अथवा बेनीवाल और भाजपा के खेमे में जा रहा है।
5. जुगाड़ की सरकार जिसे बचाने के लिए गहलोत को सभी को खाने कमाने की छूट देनी पड़ी
6. पूरे राज्य के बजट का एक बड़ा हिस्सा न्याय पूर्ण तरीके से सब जगह वितरित करने के बजाय सिर्फ कोटा में लगा दिया
इस चुनाव में किसको कितनी सीटें मिलेंगी ,यह जानने के लिए आपको मेरा पूरा वीडियो देखना और शेयर करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।