राजस्थान: अब इस विभाग में भी ओल्ड पेंशन की सौगात

<p><em><strong>राजस्थान पर्यटन विकास निगम की 192वीं बोर्ड बैठक आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड की अध्यक्ष में की गई। इसमें पर्यटन, आरटीडीसी, रोडवेज, वन विभाग और रेलवे के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।</strong></em></p>

राजस्थान: अब इस विभाग में भी ओल्ड पेंशन की सौगात
09-06-2023 - 10:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान पर्यटन विकास निगम की 192वीं बोर्ड बैठक गुरुवार को पर्यटन भवन में आयोजित हुई। आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ की अध्यक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्यटन, आरटीडीसी, रोडवेज, वन विभाग, रेलवे समेत अन्य विभाग के अधिकारी बोर्ड बैठक में शामिल हुए। धर्मेंद्र राठौड़ की अध्यक्षता में नीतिगत निर्णय लिए गए।
30 साल बाद निगम में पदोन्नति का फैसला
बोर्ड में बैठक में 30 सालों के बाद निगम के विभिन्न पदों में पदोन्नति, अनुकम्पात्मक नियुक्ति के फैसले लागू किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से की गई बजट 2023-24 की घोषणा की पालना में आरटीडीसी कार्मिकों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की गई। इसके बाद आरटीडीसी के कार्मिकों ने धर्मेंद्र राठौड़ का धन्यवाद जताते हुए खुशी जताई। इससे पहले कार्मिकों की सेवा को ध्यान में रखते हुए 7वां वेतन आयोग और आरजीएचएस का लाभ दिया जा रहा है। बजट घोषणा में 6 स्थानों पर ईको-एडवेंचर के रूप में विकास की घोषणा की है। इससे प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में वाटर बेस्ड सुविधाओं का नया अध्याय जुडेगा।
ईआरसीपी पर कुछ नहीं बोलते पीएम- राठौड़
आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान में आते हैं लेकिन ईआरसीपी पर कुछ नहीं बोलते। राज्य सरकार ईआरसीपी के लिए कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिख चुकी है कि इसको राष्ट्रीय परियोजना लागू करे। ताकि जो जिले पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, उनको पर्याप्त पानी मिल सके। इसके साथ ही राठौड़ ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि केंद्रीय कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करे।
जहां कांग्रेस सरकार, वहीं ईडी का हथियार
प्रदेश में ईडी की कार्रवाई पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार है वहां-वहां केंद्र सरकार की ओर से ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के छापेमारी कर दबाव बना रही है। जहां चुनाव होते हैं, वहां ईडी जाती है, लेकिन भाजपा नेताओं के क्यों नहीं जाती। हालांकि इनका प्रदेश के लोगों पर कोई असर नहीं पडे़गा क्योकि मुख्यमंत्री गहलोत की योजनाओं से प्रदेशवासियों को राहत, बचत और बढ़त मिल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।