‘शूट एट साइट को तैयार...’, ट्रेन में फायरिंग के बाद अफसरों ने दिया था आदेश

<p><em><strong>कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने अपने स्वचालित हथियार से पहले बी5 बोगी में आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा और एक अन्य यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने बी6 बोगी में एक यात्री को गोली मारी और फिर बी5 व बी6 बोगी के बीच स्थित पेंट्री कार में एक अन्य यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी।</strong></em></p>

‘शूट एट साइट को तैयार...’, ट्रेन में फायरिंग के बाद अफसरों ने दिया था आदेश
04-08-2023 - 07:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सोमवार तड़के अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को लेकर जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक बी2 कोच के यात्री सय्यद सैफुद्दीन को पेंट्री कार में गोली मारने से पहले आरोपी चेतन सिंह ने करीब 4-5 मिनट तक उससे बातचीत की थी। दोनों की यह बातचीत ट्रेन में लगे कैमरे में नजर भी आ रही है। हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, यह अब तक साफ नही हो पाया है।
बंधक बनाकर ले गया पैंट्री कार में
सूत्रों के मुताबिक, बी2 कोच से जब चेतन सिंह बंदूक की नोंक पर होस्टेज बनाकर यात्री सय्यद सैफुद्दीन को पेंट्री कार की तरफ ले जा रहा था, तो उनके साथ मौजूद यात्री जफर ने इसका विरोध किया था, लेकिन बगल में मौजूद एक यात्री ने कहा कि आरपीएफ को कोई शक होगा, इसलिए पूछताछ के लिए ले जा रहे होंगे। इसके बाद चेतन सिंह की हिम्मत बढ़ गई और वह सय्यद सैफुद्दीन को पैंट्री कार की तरफ ले गया और वहां गोली मार दी।
सहयात्री ने बताई आंखोंदेखी
सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ की तरफ से इंटरनल इन्क्वायरी के लिए गठित की गई टीम ने यात्री जफर का बयान उनके घर पर जाकर दर्ज किया है। अपने बयान में जफर ने पूरी घटना की कहानी बयां की है। रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक ट्रेन में ऐसे हालात हो गए थे कि जीआरपी के आला अधिकारियों ने अपने अफसरों को नियंत्रण न होने की स्थिति में शूट एंड साइट तक के लिए तैयार रहने को कह दिया था, लेकिन ऐसा करने से पहले अपने वरिष्ठ अधिकारी को इसकी जानकारी भी देने को कहा था।
पहले साथियों को मारी गोली
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया था कि कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने अपने स्वचालित हथियार से पहले बी5 बोगी में आरपीएफ के सहायक उप-निरीक्षक टीका राम मीणा और एक अन्य यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बी6 बोगी में एक यात्री को गोली मारी और फिर बी5 व बी6 बोगी के बीच स्थित पेंट्री कार में एक अन्य यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी।
सुबह 5ः59 पर खींची गई जंजीर
इस घटना के बाद ट्रेन में सुबह करीब 5ः59 बजे जंजीर खींची गई। जैसे ही ट्रेन मीरा रोड स्टेशन के पास रुकी, चेतन सिंह अपने हथियार के साथ रेलवे की पटरियों पर कूद गया और भागने लगा। पीछा करने के बाद जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार जब्त कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।