‘लुटेरे’: वेब सीरीज में दिखेगी समंदर की लहरों पर अपराध की खौफनाक कहानी 

<p>ओटीटी पर एक बार फिर असल जिंदगी की घटना पर आधारित नई सीरीज देखने को मिलेगी। जय मेहता के डायरेक्शन में बनी &lsquo;लुटेरे&rsquo; का ट्रेलर देखकर सापफ तौर पर समझ आता है कि समुद्री लुटेरों पर बनी यह वेब सीरिज आपको एक अनछुई और अपरिचित दुनिया से मिलवाने जा रही है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज होगी। सीरिज समुद्री लुटेरों पर बनी हैं, जिसमें रजत कपूर लीड रोल में हैं।</p>

‘लुटेरे’: वेब सीरीज में दिखेगी समंदर की लहरों पर अपराध की खौफनाक कहानी 
19-03-2024 - 10:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘वो कहते हैं ना कि लालच बड़ी कुत्ती चीज है...’ दिग्गज फिल्ममेकर हंसल मेहता की नई वेब सीरीज ‘लुटेरे’ के ट्रेलर की शुरुआत इसी लाइन से होती है। ‘स्कूप’ और ‘स्कैम 1992’ जैसी जबरदस्त क्राइम-थ्रिलर सीरीज के बाद अब वह समुद्री लुटेरों की कहानी लेकर आए हैं। इस एक्शन-ड्रामा सीरीज में एक जहाज है, जिसे सोमालिया के लुटेरे हाईजैक करते हैं। 
कहानी एक बार फिर वास्तविक घटना पर आधारित है। जय मेहता के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज का दो मिनट ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वेब सीरीज में रजत कपूर जहाज के कैप्टन के रोल में हैं। ट्रेलर जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, कहानी का रोमांच बढ़ने लगता है।
‘लुटेरे’ वेब सीरीज में रजत कपूर के साथ ही हमें विवेक गोम्बर, अमृता खानविलकर और आमिर अली की झलक देखने को मिलती है। जब तक ट्रेलर खत्म होता है, हम समझ जाते हैं कि यह सिर्फ समुद्री लुटेरों की कहानी नहीं है। हंसल मेहता और जय मेहता की जोड़ी ने इसके बहाने समंदर में गोते खाने वाले जहाजों और इसके पीछे के सिस्टम की खामियों को भी उधेड़ने का काम किया है।
‘लुटेरे’ वेब सीरीज की कहानी
‘लुटेरे’ की कहानी के केंद्र में एक कार्गो जहाज है। सोमालिया के समुद्री लुटेरे इस भारतीय मालवाहक जहाज का अपहरण करते हैं। रजत कपूर समेत जहाज के चालक दल के सामने अब जिंदा रहने की चुनौती है। हाईजैक करने वाले लुटेरे खतरनाक हैं और इसकी भयावहता आपका ध्यान खींचती है। मेकर्स ने इसके साथ ही वेब सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।
कब और कहां देखें ‘लुटेरे’ वेब सीरीज
‘लुटेरे’ वेब सीरीज ओटीटी पर 22 मार्च 2024 को रिलीज होगी। सीरीज को देखने के लिए आपको इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रप्शिन लेना होगा। इसी के साथ वीकेंड में कुछ नया देखने की चाहत रखने वालों की वॉचलिस्ट में नया नाम ‘लुटेरे’ जुड़ गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।