बारिश के मौसम में बरसेगा रोमांस...ये वेब सीरीज हैं सिर्फ ‘आप दोनों’ के लिए 

<p><em><strong>देश में बारिश का मौसम है और हर कोई अपनी लाइफ में रोमांस से भरा रोमांच चाहता है। कुछ लोग घूमने निकल जाते हैं तो कुछ लोग घर में ही रह कर कुछ-कुछ बनाकर खाने लगते हैं। ऐसे में घर में रहने वाले कपल्स को चाहिए एंटरटेनमेंट, लेकिन जरा हटके। इसकी गारंटी ओटीटी पर आई कुछ वेबसीरिज देती हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज लस्ट स्टोरी-2 रिलीज हुई है, जिसके काफी चर्चे किए जा रहे हैं और यह लोगों को पसंद भी आ रही है।</strong></em></p>

बारिश के मौसम में बरसेगा रोमांस...ये वेब सीरीज हैं सिर्फ ‘आप दोनों’ के लिए 
04-07-2023 - 09:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

लस्ट स्टोरीज के अलावा कुछ वेब सीरीज की लिस्ट है, जिन्हें देखने के बाद बारिश के इस मौसम में आपका मन भीग जाएगा। इन वेब सीरीज को आप विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं और भरपूर रोमांच का मजा ले सकते हैं। 
लस्ट स्टोरीज-2
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है, लस्ट स्टोरी-2 का। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस फिल्म में लस्ट और इंटिमेसी से भरी हुई 4 कहानियां है। इसके अंदर तमन्ना भाटिया, काजोल, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता कलाकार मौजूद है। लेकिन तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जोड़ी लोगों को काफी इंप्रेस कर रही है।
फुह से फेंटेसी
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है, ‘फुह से फेंटेसी’ का जिसके भी कई सारे सीजन मौजूद हैं और हर सीजन में आपको कम से कम 9 एपिसोड देखने को मिलेंगे। यह वेब सीरीज आपको वूट पर देखने को मिलेगी। इस वेब सीरीज में आपको रिलेशनशिप और रोमांस की कहानियां देखने को मिलेगी। 
गंदी बात
इस लिस्ट में अगला नाम शामिल है, इंटिमेट और बोल्ड सीन से भरपूर वेब सीरीज गंदी बात का। इस वेब सीरीज को आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज के अब तक 9 सीजन आए हैं। इस वेबसाइट में जिस तरीके से सीन दिखाए गए हैं। उन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे। 
मस्तराम 
इसके बाद इस लिस्ट में नाम आता है, एमएक्स प्लेयर पर अवेलेबल वेब सीरीज मस्तराम का। यह वेब सीरीज एक एडल्ट नॉवलिस्ट की स्टोरी है। यह कहानी एक ऐसे लेखक की है, जो यौन प्रसंगों के बीच खुद की कल्पना करता है। 
माया
अभिनेत्री शमा सिकंदर की वेब सीरीज माया इसमें अगला नाम है। यह ऑल्ट बालाजी पर देखने को मिल जाएगी। इस वेब सीरीज में आपको एक एक्स्ट्रा मेरिटरियल लव स्टोरी देखने को मिलती है। इसमें बेहद ही बोल्ड सीन मौजूद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।