रूस ने ड्रोन अटैक से ठप कर दी पावर ग्रिड, यूक्रेन में 15 लाख लोग अंधेरे में
<p>रूस के हालिया ड्रोन अटैक के बाद यूक्रेन का ओडेसा अंधेरे में डूब गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि करीब 1.5 मिलियन लोग अंधेरे में हैं। पावर ग्रिड संचालकों से बात की गई है, उन्होंने बताया कि इसकी मरम्मत में संभवतः तीन महीने लगेंगे।</p>
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जारी जंग में यूक्रेन के कई शहरों को तबाह करने के बाद अब रूस ने कामिकेज ड्रोन से अटैक किया है। यह हमला दक्षिणी यूक्रेनी शहर ओडेसा में किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस अटैक के बाद करीब 16 लाख से ज्यादा लोग अंधेरे में हैं। एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के हमले के बाद ओडेसा के पावर ग्रिड संचालकों से बात की गई है, उन्होंने बताया कि ग्रिड की मरम्मत में संभवतः तीन महीने लगेंगे। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ईरानी ड्रोन कामिकेज से किए गए अटैक के बाद ओडेसा और क्षेत्र के अन्य शहरों और गांवों में अंधेरा है। लिहाजा ओडेसा क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक लोग अंधेरे में हैं। राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको ने कहा कि ओडेशा बिजली संकट का सामना कर रहा है। इसे देखते हुए सिर्फ अस्पतालों और प्रसूति वार्डों के साथ ही अनिवार्य सुविधाओं के लिए ही बिजली दी जा रही है। लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि यहां हालात बेहद मुश्किल बने हुए हैं। क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम मरचेंको ने कहा कि रूस ने रातभर ‘कामिकेज’ ड्रोन से शहर पर हमला किया था। हालांकि हमने रूस को जवाब देते हुए दो ड्रोन को मार गिराया।
यूक्रेन ने कहा कि ओडेसा सहित देश के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित यूक्रेनी पावर ग्रिड पर रूसी हमलों के बाद वर्तमान में हालात सबसे गंभीर हैं। रूस ने सोमवार को यूक्रेन की प्रमुख इमारतों पर दर्जनों क्रूज मिसाइलें दागीं, लगातार हो रहे अटैक के चलते पहले से ही जर्जर हालत में चल रहा पावर ग्रिड अब पूरी तरह से बैठ गया है।
What's Your Reaction?