पीएम मोदी को फ्रांस ने भी अब सर्वोच्च सम्मान से नवाजा! सउदी अरब समेत 12 देश कर चुके हैं सम्मानित

<p><em><strong>प्रधानमंत्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान &lsquo;ग्रैंड क्रॉस ऑफ लीजन ऑफ ऑनर&rsquo; से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी पीएम मोदी को कई देश सम्मानित कर चुके हैं।</strong></em></p>

पीएम मोदी को फ्रांस ने भी अब सर्वोच्च सम्मान से नवाजा! सउदी अरब समेत 12 देश कर चुके हैं सम्मानित
15-07-2023 - 08:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

2016 में प्रधानमंत्री मोदी को सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘किंग अब्दुलअजीज सैश’ से सम्मानित किया गया। इसी साल 2016 में ही पीएम मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था।
फिलीस्तीन-यूएई से सम्मान
साल 2018 में प्रधानमंत्री मोदी को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया गया। 2019 में संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ और रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया गया। यह संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
मालदीव और बहरीन ने भी नवाजा
साल 2019 में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मालदीव का विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान “आर्डर ऑफ दी डिस्टिंगुइशड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन” और बहरीन से “किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां” से सम्मानित किया गया।
भूटान-फिजी-पापुआ न्यूगिनी
पीएम मोदी को साल 2021 में भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया। 2023 में फिजी का सर्वोच्च सम्मान कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी और पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया। साल 2023 में पलाऊ गणराज्य एबाकल पुरस्कार मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।