‘तो उसे शरिया कोर्ट में...’, वापस पाकिस्तान गईं सीमा तो वहां उसके साथ क्या होगा?
<p><em><strong>पबजी गेम खेलते हुए सचिन के प्यार में पड़ी सीमा हैदर की कहानी भारत के साथ पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि अगर सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा गया तो उसके साथ क्या किया जा सकता है?</strong></em></p>
मोबाइल पर पबजी गेम खेलने के दौरान ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा से मुलाकात और फिर उसके ‘प्यार’ में पड़कर पाकिस्तान से भारत आई सीमा गुलाम हैदर उर्फ सीमा रिंद इन दिनों खूब सुर्खियों में है। सीमा के इस तरह भारत आने को कई लोग जहां प्यार की इन्तहा मान रहे हैं तो कई उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी शक कर रहे हैं। वे मांग कर रहे हैं कि अवैध ढंग से भारत आई सीमा को या तो जेल में डाला जाए या फिर उसे वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए।
इस मामले में पाकिस्तान में सीमा हैदर बिना किसी वीजा के पाकिस्तान से इंडिया कैसे पहुंची उस पर काफी सवाल उठ रहे हैं? सीमा और उसके पति गुलाम हैदर की बातचीत मिस कॉल से शुरू हुई थी। वहीं, अब पबजी गेम के जरिये सीमा और सचिन की मुलाकात हुई।
गुलाम का घर बेचकर भागी सीमा!
गुलाम हैदर का कहना है कि वह कराची में पहले रिक्शा चलाता था, बीवी-बच्चों की खातिर ही वह पैसे कमाने सऊदी अरब गया था। उसने पैसे जोड़कर घर खरीदा था, जिसे बेचकर सीमा भारत भाग गई और चारों बच्चों को भी अपने साथ ले गई। गुलाम लगातार अपील कर रहे हैं कि सीमा को जेल में रखा जाए या पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।
पाकिस्तान में चलेंगे दो तरह के केस
अगर सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा गया तो उसके साथ क्या किया जा सकता है तो उन्होंने बताया, ‘अगर यह (सीमा) पाकिस्तान वापस आती हैं तो इन पर दो किस्म के केस चल सकते हैं। पहला तो पाकिस्तानी कानून के तहत केस चलेगा और दूसरा केस पाकिस्तान की शरई अदालत के तहत चलेगा।’
आतंकी संगठनों की भी धमकी
इस बीच पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने सीमा हैदर को धमकी दी है कि अगर वो वापस नहीं लौटी तो वह पाकिस्तान में बसे हिन्दुओं को निशाना बनाएंगे। आतंकियों की इस धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, सीमा किसी भी कीमत पर पाकिस्तान लौटने को तैयान नहीं। उसका कहना है कि अगर वह अपने देश लौटी तो एक हिन्दू लड़के से शादी करने के चलते उसका कत्ल कर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?