मानसून अलर्टः राजस्थान में जल्द शुरू होगा अति भारी बारिश का दौर

<p><em><strong>राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से गति पकड़ेगा और इस बार पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होगी। यह बारिश जुलाई की सबसे भारी रह सकती है। तारीख तय हो चुकी है और कुछ ही घंटों का इंतजार बचा है।</strong></em></p>

मानसून अलर्टः राजस्थान में जल्द शुरू होगा अति भारी बारिश का दौर
14-07-2023 - 08:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर से गति पकड़ेगा और इस बार पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश होगी। यह बारिश जुलाई की सबसे भारी रह सकती है। तारीख तय हो चुकी है और कुछ ही घंटों का इंतजार बचा है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से राजस्थान का हर जिला तर-बतर हो जाएगा और जुलाई के अंत तक बारिश का दौर चलने की संभावना है।
16 से नया सिस्टम
मौसम केन्द्र जयपुर की माने तो 16-17 जुलाई को नया सिस्टम बन रहा है, जिसके चलते भारी से अति भारी बारिश का दौर चलेगा और कुछ संभागों में बारिश की अधिकता के चलते जलभराव की समस्या भी होगी। इससे पहले पूर्वी राजस्थान के 50 प्रतिशत हिस्से में बारिश का दौर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर मध्यम तो कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी बन रही है।
यूं बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बन रहा है। राजस्थान पर 16 जुलाई से असर दिखना शुरू होगा, जो 24-25 जुलाई तक रह सकता है। उधर, भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। 24 घंटों के भीतर दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। इन जिलों में सप्ताहभर तक बारिश जारी रहने की संभावना भी जताई जा रही है।
17 से 20 पूरा राजस्थान भीगेगा
मौसम केन्द्र जयपुर के ताजा आंकड़ा पर नजर डालें तो 17 से 20 जुलाई तक राजस्थान के हर जिले में अच्छी बारिश होगी। इस दौरान 18 जुलाई को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को भी उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होगी।
17 से मारवाड़ में बरसेगी मेहर
मानसून की मेहर की बात करें तो 17 जुलाई से मारवाड़ क्षेत्र में फिर से जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 17 जुलाई को बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जालौर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में अच्छी बारिश होगी, जो 20 जुलाई तक जारी रहने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।