राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा के निकलते ही होगा राजस्थान में ‘खेल’

<p><em><strong>राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो चुकी है। इसके तुरंत बाद अब गहलोत सरकार शहरी ओलंपिक की तैयारियों में लग गई है।</strong></em></p>

राजस्थान से भारत जोड़ो यात्रा के निकलते ही होगा राजस्थान में ‘खेल’
22-12-2022 - 12:26 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो चुकी है। अब गहलोत सरकार शहरी ओलंपिक की तैयारियों में लग गई है। अगले महीने 26 जनवरी से शहरी ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि शहरी ओलंपिक के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। क्योंकि अब तक सरकार पूरी तरह से भारत जोड़ो यात्रा में लगी थी। अब सरकार के मंत्री और अधिकारी शहरी ओलंपिक को लेकर तैयारियों में लग गए हैं।
राहुल की राजस्थान से विदाई के तुरंत बाद ही खेल मंत्री अशोक चांदना ने जयपुर में सचिवालय में प्रेस वार्ता की। इसमें शहरी ओलंपिक की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। मंत्री चांदना ने कहा कि ग्रामीण ओलंपिक की सफलता के बाद अब सरकार की ओर से शहरी ओलंपिक कराया जा रहा है, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। प्रदेश में 240 नगरीय निकायों में शहरी ओलंपिक होंगे, जिसमें 10 नगर निगम, 36 नगर परिषद व 194 नगर पालिकाएं शामिल हैं। चांदना ने कहा कि शहरी ओलंपिक की 26 जनवरी से शुरूआत होगी। लेकिन हो सकता है कि इस तारीख में बदलाव कर दिया जाए क्योकि समय बहुत कम है और ओलंपिक का कार्यक्रम बड़ा है। ऐसे में तैयारियां की जा रहीं हैं।
ऐसे तय हुई खेल प्रतियोगिताएं
बहरहाल शहरी ओलंपिक को लेकर जो कार्यक्रम जारी किया गया है। उसके अनुसार 26 से 31 जनवरी तक नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम स्तर पर 6 दिन तक खेल प्रतियोगिताएं होगी। इसके बाद 13 से 16 फरवरी तक चार दिन तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होगी। फिर 25 से 28 फरवरी तक 4 दिन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
7 खेल प्रतियोगिताएं होंगी
शहरी ओलंपिक में सात खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल व बास्केटबॉल की खेल प्रतियोगिताएं होगी। इनमें खो खो में सिर्फ बालिका वर्ग खेलेगी। इसके अलावा सभी प्रतियोगिताओं में बालक व बालिका वर्ग दोनों खेल सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।