जर्मन युवती से टीटी ने की छेड़छाड़... जीआरपी ने किया मामला दर्ज, आरोपी सस्पेंड

<p><em><strong>राजस्थान की राजधानी जयपुर में जर्मन युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि जयपुर से अजमेर जाते वक्त रेलवे के टीटी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीडि़ता की ओर से रेलवे के डीआरएम ऑफिस में शिकायत के बाद आरोपित टीटी विशाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है।</strong></em></p>

जर्मन युवती से टीटी ने की छेड़छाड़... जीआरपी ने किया मामला दर्ज, आरोपी सस्पेंड
22-12-2022 - 12:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पर्यटन में अपनी खास जगह बनाने वाले राजस्थान में भारत भ्रमण करने आई विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। पीडि़त युवती ने जीआरपी जयपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संपत राज ने बताया कि पीडि़ता ने टीटी विशाल सिंह शेखावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित विशाल सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है लेकिन फिलहाल वह आया नहीं है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने विशाल के घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है। 25 वर्षीय पीडि़ता का मेडिकल भी करवाया गया है।

जयपुर से अजमेर जाते वक्त टीटी ने की छेड़छाड़
25 वर्षीय जर्मन युवती को घूमने के लिए पुष्कर जाना था। 13 दिसंबर को वह ट्रेन के जरिए जयपुर से अजमेर जा रही थी। वह जनरल बॉगी में सवार थी। सफर के दौरान टीटी आया और विदेशी युवती से बातचीत करने लगा। युवती के मुताबिक टीटी ने कहा कि जनरल कोच उसके लिए कंफर्टेबल नहीं है, इसलिए वह एसी कोच में सफर के लिए सीट उपलब्ध करा देंगे। युवती टीटी के साथ एसी कोच की तरफ गई। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी टीटी ने उसके साथ मिसबिहेव किया। विरोध करने के बावजूद छेड़छाड़ की। परेशान युवती एसी कोच से वापस जनरल बॉगी में आकर सफर करने लगी।
ट्रेन से उतरते ही पुलिस थाने पहुंची पीडि़ता
पुलिस के मुताबिक छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती अजमेर स्टेशन पर उतरते ही पुलिस थाने पहुंच गई। वहां रिपोर्ट दर्ज करने को कहा कि क्षेत्राधिकार जीआरपी जयपुर बताया गया। युवती को यह भी बताया गया कि वे चाहे तो ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकती हैं। 16 दिसंबर को वह जीआरपी जयपुर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी संपतराज ने बताया कि पीडि़ता के कोर्ट में 164 के बयान भी कराए जाएंगे। पीडि़ता की ओर से रेलवे के डीआरएम ऑफिस में भी शिकायत दी। जानकारी के मुताबिक डीआरएम ने आरोपी टीटी विशाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।