श्रद्धा हत्याकांड एक दुर्घटना, किसी कौम को टागरेट करना गलतः गहलोत

<p><em><strong>श्रद्धा वॉकर हत्याकांड पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि श्रद्धा हत्याकांड के नाम पर एक कौम को टारगेट किया जा रहा है।&nbsp;</strong></em></p>

श्रद्धा हत्याकांड एक दुर्घटना, किसी कौम को टागरेट करना गलतः गहलोत
22-11-2022 - 07:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश को झकझोर देने वाले श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को लेकर अब राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी  पर हमला बोल दिया है। गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कहा है कि यह एक दुर्घटना है, इसे नाम दे दिया गया है, जुमले कस दिए गए हैं। 
उन्होंने कहा है कि सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती आई हैं, यह नई बात तो नहीं है। लेकिन, आपने एक कौम को, एक धर्म को टारगेट बना दिया है, उसके आधार पर राजनीति हो रही है।
आग लगाना आसान, बुझाने में वक्त लगता है
सीएम गहलोत ने आगे कहा कि धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर लोगों को इकट्ठा करना हो, संगठित करना और मॉब क्रिएट करना आसान काम है। आग लगाना बड़ा आसान है , आग को बुझाने में वक्त लगता है। आप कोई बिल्डिंग या भवन बनाओ, उसे बनाने में वक्त लगता है। गिराना हो आप गिरा दीजिए आराम से गिर जायेगी।
सीएम गहलोत हैं गुजरात चुनाव में व्यस्त
सीएम अशोक गहलोत रविवार, 20 नवंबर से गुजरात में हैं। उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर बातचीत करने के दौरान श्रद्धा हत्याकांड पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने पीएम के गुजरात दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी का कद बहुत बड़ा है, उन्हें आने की क्या जरूरत है। यह दर्शाता है कि उनकी हालत बहुत कमजोर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।