उम्मीद के विपरीत पहले श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और अब ,विहिप नेता चंपत राय ने की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ

<p><em>राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का फिर से आगाज हो चुका है। उत्तर प्रदेश में उनकी यात्रा का आज दूसरा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। इसी बीच उम्मीद के विपरीत&nbsp; विश्व हिन्दू परिषद&nbsp;नेता और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भारत जोड़ो यात्रा को सराहा। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान ठंड में देश भर में पैदल चल रहा है। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा प्रशंसनीय है।&nbsp;</em></p>

उम्मीद के विपरीत पहले श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और अब ,विहिप नेता चंपत राय ने की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ
04-01-2023 - 04:38 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

चंपत राय ने कहा कि RSS और PM मोदी ने उनकी यात्रा की आलोचना नहीं की है। मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा है और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। हमने कभी भी इस यात्रा का विरोध और निंदा नहीं की। 

 उल्लेखनीय है कि चंपत राय के बयान से पूर्व  श्रीराम जन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनकी यात्रा की सराहना कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि “मैं आशा और प्रार्थना करता हूं कि जिस मिशन के लिए आप लड़ रहे हैं, वह सफल हो। ” मैं आपको आपके लंबे जीवन का आशीर्वाद देता हूं। ’

गौरतलब है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पिछले वर्ष सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी में शुरू हुई और अब तक 10 राज्यों से गुजरते हुए 2,800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। इस महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।