गलती की माफ़ी नहीं होती क्या..? आत्महत्या करने वाले छात्र ने पिता से पूछा मासूम सवाल..!
<p><em>मध्य प्रदेश में एक 13 साल के बच्चे द्वारा ख़ुदकुशी करने की ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर सभी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि क्या वाकई में कभी उस बच्चे की गलतियों को माफ़ नहीं किया जा सका और उसे अपशब्द बोल-बोल कर इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने अपनी जान ही ले ली। जी हाँ, ऐसा ही वाकया सामने आया है सीधी जिले के पड़खुरी 588 गांव में , जहां 8वीं के एक छात्र ने अपने टीचर के अपशब्दों से आहत होकर सुसाइड कर लिया। </em></p> <p> </p>
अमित प्रजापति नवोदय विद्यालय चुरहट में 8 वीं कक्षा का छात्र था। उसके शिक्षक ने अमित को क्लास में दूसरे छात्रों के सामने गंदी गालियां दी थी। इस बात से वह बहुत आहत रहने लगा था। तनाव में आकर कुछ दिन बाद उसने फांसी लगा कर अपनी जान ले ली। मृतक छात्र के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया ह। इसमें उसने झकझोर कर रख देने वाली बातें लिखी ,साथ ही अपने पिता से ह्रदय को द्रवित करने वाले मासूम सवाल भी किये। साथ ही एक टीचर पर गंभीर आरोप लगाए और अपने पिता से उसे सजा दिलवाने की प्रार्थना भी की।
हिला देने वाला सुसाइड नोट लिख गया बच्चा
छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा, प्रणाम पिता जी, मेरे को पता है कि आपको बहुत दुख होगा। मैंने यह रास्ता इसलिए अपनाया है क्योंकि मैं बहुत गंदा हो चुका था अंदर से। मैं अपनी गंदी आदत नहीं छुड़ा पाया। मुझे ज्यादा स्ट्रेस हो गया था। मुझे बार-बार अपने सर (अजीत पांडे) की याद आ रही थी। अच्छा एक बात बताइए कभी गलती हो जाए तो माफ नहीं किया जा सकता। मुझे ऐसा लगता है कि गलती माफ की जा सकती है। मैंने यह सब अजीत पांडे के कहने पर किया था। उस दिन मुझसे गलती हो गई थी तो उन्होंने मुझे बहुत गंदी गंदी गाली दी थी। सभी लड़कों को नीचे भेज कर मुझे भला-बुरा कहा। उन्होंने मुझसे कहा जहर खाकर मर जा या कहीं जाकर फांसी लगा ले। अजीत पांडे ने ना जाने कितनों की जिंदगी बर्बाद कर दी उसे गिरफ्तार करवा दीजिएगा। मुझे माफ कर देना पापा
टीचर ने चोरी पकड़े जाने पर अमित को लगाई थी फटकार
हालांकि इस बारे में आरोपी टीचर अजीत पांडे का कहना है कि बच्चे को 19 दिसंबर को चोरी के आरोप में पकड़ा था। उस पर आरोप था कि उसने कुछ बच्चों की कॉपी और पैसे चुराए हैं। उसके माता-पिता को बताया और उसे समझा कर 20 दिसंबर को घर भेज दिया था। वहीं अमित के पिता आल्हा का आरोप है कि बेटे से नवोदय स्कूल के टीचर ने मारपीट और गालियां दी। टीचर अजीत पांडे ने सभी बच्चों के सामने उसे जलील किया इसलिए उसने परेशान होकर यह कदम उठाया।
What's Your Reaction?