‘नहीं कटेगा चालान...’ मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट पर दिल्ली पुलिस के रिएक्शन ने लूटी महफिल

<p><em><strong>दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और सिराज की गेंदबाजी को देखकर लिखा, &lsquo;सिराज पर गति के लिए आज कोई चालान नहीं लगाया जाएगा।&rsquo;</strong></em></p>

‘नहीं कटेगा चालान...’ मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट पर दिल्ली पुलिस के रिएक्शन ने लूटी महफिल
18-09-2023 - 11:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप के फाइनल में 6 विकेट लेकर कहर बरपा दिया। जिसे देखकर विश्व क्रिकेट तो हैरान है ही बल्कि दिल्ली पुलिस भी चैंक गई है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रिएक्ट किया और सिराज के लिए चालान नहीं कटेगा, ऐसी बातें लिखकर फैन्स का दिल जीत लिया है। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया और सिराज की गेंदबाजी को देखकर लिखा, ‘सिराज पर गति के लिए आज कोई चालान नहीं लगाया जाएगा।’ सोशल मीडिया पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन आ रहे हैं। सिराज ने 7 ओवर की गेंदबाजी की और 21 रन देकर 6 विकेट लिए। अपनी गेंदबाजी के दौरान सिराज ने एक ओवर में 4 विकेट लेने का भी कमाल किया।

<

> सिर्फ 50 रन बना पाया श्रीलंका
मैच श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 50 रन ही बना सके थे, जिसके बाद भारत ने 10 विकेट से मैच को जीत लिया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप पर कब्जा जमाने में सफलता पाई है। भारत ने 7वें ओवर में ही 51 रन बनाकर मैच को जीत लिया। भारत की ओर से ओपनिंग करने शुभमन गिल और इशान किशन आए थे।
सिराज के वनडे में 50 विकेट पूरे 
सिराज ने अपने वनडे करियर में 50 विकेट भी पूरे किए। सिराज भारत की ओर से वनडे में 50 विकेट लेने वाले चैथे सबसे तेज गेंदबाज भी बने हैं। भारत की ओर से अगरकर ने वनडे में अपने 50 विकेट 23 मैच में पूरे किए थे। इसके अलावा कुलदीप ने 24 गेंद पर तो वहीं बुमराह ने अपने वनडे करियर में 50 विकेट 28 मैच में पूरा कर लिए थे। शमी ने 29 मैच में 50 विकेट लेने का कमाल किया था। वहीं, सिराज ने भी 29 मैच में अपने वनडे करियर में 50 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।